{"_id":"5cfa9a8b66dc2b97acd891192660b596","slug":"engineering-students-will-examine-the-works-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के छात्र करेंगे निर्माण कार्यों की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग के छात्र करेंगे निर्माण कार्यों की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने निर्माण कार्यों में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर सीधे नजर रखने के लिए अब अंबाला में एक नया प्रयोग आरंभ किया है। इस प्रयोग के तहत तकनीकी कालेजों के सिविल इंजीनियरिंग कोर्स के विद्यार्थी जिला में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के सैंपल लेंगे और चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन
सैंपलों की जांच के बाद सीधे उपायुक्त को उसकी रिपोर्ट करेंगे। जयप्रकाश मुकंदलाल इन्वोटिव इंजीनियरिंग एवं टेक्रोलोजी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों की टीम द्वारा की जाने वाली इस जांच से गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार व अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
टीम का नाम होगा डीसी टीम
डीसी ने इस पहल के लिए सोमवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस टीम को डीसी टीम का नाम दिया गया है और इस कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत आने पर वह स्वयं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेेंगे। उन्होंने इंजीनियरिंग कालेज के विद्यार्थियों को निर्माण कार्यों से जुडे़ विभागों की परियोजनाओं व उनकी कार्यशैली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों द्वारा निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों से उनके विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी ली जा सकती है और इसके लिए उन्हें पूरी तरह से अधिकृत किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि चेकिंग के दौरान सम्बन्धित विभाग का एसडीओ, जेई, उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी होगी। टीम द्वारा सम्बन्धित विभाग की चेकिंग के बारे में एक दिन पहले सूचित किया जायेगा। यह टीम निशुल्क कार्य करेगी। इस अवसर पर एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश अमित पंचाल और जय प्रकाश मुकंद लाल इन्वोटिव इंजिनियरिंग एवं टेकभनोलॉजी इंस्टिट्यूट छोटा बांस यमुनानगर के निदेशक डाक्टर आरएस चौहान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।