फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Emphasis on preventing water wastage

Ambala News: पानी की बर्बादी रोकने पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on preventing water wastage
पानी की बर्बादी रोकने पर दिया जोर - फोटो : पानी की बर्बादी रोकने पर दिया जोर
पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से सेक्टर-13 में की गई बैठक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पीने के पानी की बर्बादी रोकने के लिए मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से सेक्टर-13 में पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। चेयरमैन एसडी अरोड़ा ने बताया कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए सरकार ने कानून और नीतियां बनाई हैं। इनमें हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण विनियमन और प्रबंधन) अधिनियम 2020 प्रमुख है जो जल संरक्षण को अनिवार्य बनाता है। साथ ही पानी की चोरी और बर्बादी पर जुर्माना लगाने और कनेक्शन काटने का प्रावधान करता है। राज्यों में अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग की नीति (2019) भी लागू है। वाइस चेयरमैन राम रतन अत्री ने बताया कि केंद्रीय स्तर पर पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के तहत भी पीने योग्य पानी की बर्बादी पर पांच साल तक की कैद या जुर्माना लग सकता है।

उन्होंने बताया कि राज्य की नगरपालिकाओं को अपशिष्ट जल का कम से कम 25 प्रतिशत पुन: उपयोग करने का लक्ष्य दिया गया है। वरिष्ठ उप-प्रधान सुरेश खन्ना एडवोकेट ने कहा कि इतने कठोर कानून होने के बावजूद कई जगह पानी की बर्बादी और दुरुपयोग हो रहा है। प्राइवेट काॅलोनियों में सबमर्सिबल पंपों एवं डायरेक्ट कनेक्शनों से मकान बनाने के लिए पानी को दुरुपयोग हो रहा है। इसमें सुरेश खन्ना एडवोकेट, विनोद गुप्ता, अशोक चौधरी, डॉ. पुष्पा सिन्हा, शशि आर्या एवं अर्जुन देव वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed