फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity workers burnt effigy

बिजली कर्मचारियों ने फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers burnt effigy
अंबाला सिटी। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को पुतला फूंका। कर्मचारियों ने बिजली निगम का निजीकरण किए जाने के विरोध में एसई ऑफिस के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार बिजली निगम का निजीकरण करने की तैयारी कर रही है। जिसको कर्मचारी बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली संशोधन बिल 2021 को तुरंत प्रभाव से वापस ले व बिजली निगम के निजी करण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाए। इसी प्रकार सरकार की ओर से दी जा रही सभी पुरानी पेंशन वितरण प्रणाली लागू की जाए।
विज्ञापन

वहीं करोना काल के दौरान बिजली कर्मचारियों की मृत्यु हुई थी, उनको कोरोना योद्धा घोषित कर मुआवजे की राशि दी जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेकेदार प्रथा को खत्म कर निगम कर्मचारियों से कार्य करवाया जाए। ऑनलाइन ट्रांसफर नीति की समीक्षा व जांच की जाए। इस नीति में संशोधन करते हुए कर्मचारियों के हित में बनाया जाए। सभी बिजली घरों के शिकायत केंद्रों पर एक शिफ्ट में कम से कम दो कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों ने बताया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया, तो वह सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed