फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity consumption will further increase the suffering of heat

Ambala News: बिजली खपत से और बढ़ेगा गर्मी का सितम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption will further increase the suffering of heat
अंबाला सिटी। गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया है। अब पारा बढ़ने पर बिजली के कट सताने लगे हैं। कई-कई घंटों पर अघोषित कटों के लिए गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। अभी बारिश होने से बिजली खपत ज्यादा नहीं हुई थी लेकिन अब खपत भी बढ़नी शुरू हो गई है। पिछले सात दिन में बिजली खपत 15 लाख यूनिट तक बढ़कर 61 लाख यूनिट तक पहुंच गई। अभी तक बारिश होने के चलते बिजली खपत 46 लाख यूनिट के आसपास थी।
विज्ञापन

उधर, निगम ने बिजली सुचारू रूप से चलाने के लिए अपनी कसरत शुरू कर दी है। यह कार्य अबकी बार थोड़ा देरी से शुरू किया गया है क्योंकि मई माह की शुरुआत में बारिश के चलते मौसम ठंडा रहा। निगम अब शहर और ग्रामीण क्षेत्र में लगे छोटे और बड़े ट्रांसफार्मरों की रिपेयर करेगा। रिपेयर को लेकर निगम ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य 30 मई तक किया जाएगा। निगम शहर में लगे 200, 400, 600 और 750 केवी के बड़े ट्रांसफार्मर की रिपेयर करेगा। साथ ही बिजली लाइन के पास जा रहे पेड़ की कटाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


सुबह तड़के फीडर ब्रेकडाउन

सुबह तड़के पांच बजे से तेज हवा चली। नारायणगढ़ क्षेत्र में तेज हवा का असर देखने को मिला। तेज हवा चलने से कई फीडर ब्रेकडाउन हो गए। इनमें नारायणगढ पावर हाउस के झीरीवाला, मंडलाए, नंगौली व एक अन्य शामिल रहा। इन फीडर पर करीब एक घंटे तक बिजली प्रभावित रही। तेज हवा से बिजली लाइन पर पेड़ की टहनियां टकराने या तार पर पेड़ गिरने से फीडर ब्रेकडाउन हो जाते हैं। इसके बाद बिजली निगम कर्मचारियों ने इन लाइन पर कार्य कर सुचारू रूप से चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ी बिजली खपत


तारीख खपत

6 मई 46.19 लाख यूनिट

7 मई 44.80 लाख यूनिट

8 मई 51.03 लाख यूनिट

9 मई 55.58 लाख यूनिट

10 मई 56.34 लाख यूनिट

11 मई 59.39 लाख यूनिट

12 मई 61.10 लाख यूनिट

13 मई 61.02 लाख यूनिट


गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। इस सप्ताह में अंबाला सर्कल में खपत 61 लाख यूनिट पर पहुंच गई है। गर्मी को देखते हुए शहर में ट्रांसफार्मर की रिपेयर का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य 30 मई तक किया जाएगा ताकि गर्मी में लो वॉल्टेज की समस्या न हो। साथ ही लाइन के पास पेड़ की कटाई भी की जा रही है, जिससे उपभोक्ता को बिना कट और ब्रेकडाउन के बिजली मिल सके। ढीले तारों को भी कसा जा रहा है।
-सुखबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम शहर डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed