फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity bill came more than thirty thousand, 14300 BPL ration cards were cut

Ambala News: तीस हजार से अधिक आया बिजली का बिल, 14300 बीपीएल राशन कार्ड कटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill came more than thirty thousand, 14300 BPL ration cards were cut
अंबाला। एक बार फिर से लोगों के बीपीएल राशन कार्ड कटने शुरू हो गए हैं। पीड़ित नगर परिषद कार्यालय में बीपीएल राशन कार्ड कटने का कारण तलाश रहे हैं। हाल ही में बिजली विभाग ने क्रिड विभाग को 14,300 लोगों का डाटा सौंपा था। यह वह लोग थे जिनका सालाना बिजली का बिल 30 हजार से ज्यादा था। इसके बाद क्रिड विभाग ने अपना डाटा अपडेट किया । इसके बाद 14 हजार 300 लोगों को बीपीएल श्रेणी में न मानते हुए इनके राशन कार्ड काट दिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कार और आईटीआर भरने वालों के भी राशन कार्ड कटने शुरू हो गए हैं। रोजाना 50 से 60 लोग राशन कटने की अपनी शिकायत लेकर नगर परिषद में पहुंच रहे हैं। वहीं जिन लोगों ने पांच छह साल पहले अपनी गाडी़ बेची है और आरटीओ से एनओसी नहीं ली और न ही अपडेट करवाई है। ऐसे लोगों के भी राशन कार्ड कट रहे हैं। रोजाना ऐसे 15 से 20 लोग शिकायत लेकर नगर परिषद में आ रहे हैं।
विज्ञापन

---------------
फोटो: 37
बाइक तक नहीं दस्तावेजों में कार दिखाई
शिवा कॉलोनी निवासी मुकीम ने बताया कि वह पेंटर हैं। सोमवार को वह डिपो पर राशन लेने गए तो पता चला कि राशन कार्ड कट गया है। इसके बाद वह नगर परिषद आए तो यहां से जानकारी मिली कि ऑनलाइन उनके दस्तावेजों में गाड़ी दिख रही है इस कारण से राशन कार्ड कटा है। जबकि मुकीम का कहना है कि उसके पास तो बाइक भी नहीं है। इसके बाद वह आरटीओ कार्यालय गए लेकिन वहां से भी उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फोटो: 38
बंद हो गया परिवार पहचान पत्र, नहीं हो रही सुनवाई
महेश नगर की टयूबवेल कालोनी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों बुजुर्ग हैं। पेंशन पर गुजारा करते हैं। उनका आज तक बीपीएल राशन कार्ड नहीं बना है। कुछ दिन पहले ही उनका परिवार पहचान पत्र बंद कर दिया गया। इसके बाद से वह कभी नगर परिषद तो कभी सीएससी सेंटर के चक्कर लगा कर थक चुके हैं।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed