फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly man riding an Activa injured after being hit by a car

Ambala News: कार की चपेट में आकर एक्टिवा सवार बुजुर्ग चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Elderly man riding an Activa injured after being hit by a car
मुलाना। अधोया गांव के निकट कार की चपेट में आने पर एक्टिवा सवार बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पिहोवा निवासी सतनाम कौर ने बताया कि उसके पास दो बच्चे हैं व पति विदेश इटली में करीब 25 साल से रह रहे हैं। 21 नवंबर को वह अपने ससुराल पिहोवा से आपने रिश्तेदार उगाला गांव निवासी विरेंद्र सिंह से मिलने के लिए आई थी। पिता करनैल सिंह एक्टिवा पर सवार होकर लेने के लिए आए थे। पिता अधोया गांव के निकट सड़क किनारे एक्टिवा लेकर खड़े कि अचानक कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पिता को चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 भेज दिया था, जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस ने कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज तलाश शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन






ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी

बराड़ा। सब स्टेशन से ट्रांसफार्मर तोड़कर लाखों रुपये का तांबा चोरी हो गया। बराड़ा थाना पुलिस ने उगाला सब स्टेशन इंजीनियर मनोज कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 26 नवंबर को जब मौके पर बिजली अधिकारी पहुंचे तो ट्रांसफार्मर से तांबा गायब था। जेई सहित अन्य अधिकारी पहुंचे तो देखा कि तांबा चोरी था। संवाद
विज्ञापन






घर के बाहर बंधी डेढ़ लाख की दो भैंसे चोरी

जलबेड़ा। नग्गल थाना क्षेत्र स्थित डंगेडिया गांव निवासी परविंद्र सिंह के घर के बाहर बंदी दो भैंसे चोरी हो गई। पुलिस को दी तहरीर में परविंद्र सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पास कुल 15 भैंसे, रोजाना की तरह कुछ भैंसों को घर के बाहर बांधा हुआ था। 21 नवंबर को आकर देखा कि दो भैंसे गायब थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed