फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly man commits suicide by consuming poisonous substance

Ambala News: बुजुर्ग ने की जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Elderly man commits suicide by consuming poisonous substance
साहा। हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी दीनापुर निवासी अवतार सिंह ने बस अड्डे के नजदीक जहरीला पदार्थ गटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें पुत्र व पुत्री दोनों के ससुराल पक्ष की ओर से परेशान करने का जिक्र है। साहा पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर ससुराल पक्ष वालों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साहा पुलिस के जांच अधिकारी कंवलजीत ने बताया कि सुसाइड नोट को लेकर फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बुजुर्ग ने क्या खाया है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पुत्र कमलजीत सिंह ने बताया की 11 माह पहले उसका विवाह ठरवा माजरी गांव निवासी रणदीप कौर से हुआ था। उसकी पत्नी पिछले आठ माह से मायके में है। जबकि बहन कुलदीप कौर की शादी एक साल पहले मियामाजरी गांव निवासी गुरदीप सिंह के साथ हुई थी। उसके ससुराल वाले भी बहन को परेशान करते थे। इसलिए बहन घर आकर रह रही है। इसलिए पिता अवतार सिंह काफी परेशान चल रहे थे। वीरवार को वह बस स्टैंड के पास वह बेसुध हालत में मिले थे और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed