फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eight new cases of dengue came

डेंगू के आठ नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Eight new cases of dengue came
मंगलवार को जिले में 8 डेंगू के मामलों की पुष्टि है। यह सभी मामले एलाईजा टेस्ट में ही सामने आए हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग तेजी के साथ उन क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। जिन क्षेत्रों में नए डेंगू के मामलों की पुष्टि है। अभी तक जिले में कुल 109 लोगों को डेंगू अपने डंक से बीमार कर चुका है। वहीं एक बाहर के शहर से आए व्यक्ति की मौत का भी मामला सामने आ चुका है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अब डेंगू के लक्षण मिलने पर रेपिड टेस्ट किट से भी जांच शुरू कर दी है। जिससे कि मरीजों के बारे में डेंगू के बारे में तुरंत पता लगाया जा सके। बता दें कि पिछले करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन सात से आठ नए मामले डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं मौसम बदलने के साथ ही अस्पतालों में संदिग्ध बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और ओपीडी में भी काफी इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन

डेंगू के मामले न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी बढ़ने लगे है। लगातार डेंगू के मामलों में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो मंगलवार को आए मामलों में पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से डेंगू के मामले मिले हैं। जबकि पहले शहजदापुर, नारायणगढ़ और कालाअंब से मामलों की पुष्टि हो रही है। अब पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए उन्होंने सैंपलिंग के साथ लारवा जांच अभियान को लेकर कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन

डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है। अभी तक 109 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब रेपिड किट से भी टेस्ट किए जा रहे हैं। इससे कि जांच में अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो तुरंत इलाज दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed