फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Efforts to build ICU unit in civil hospital intensified

Ambala News: नागरिक अस्पताल में आईसीयू यूनिट बनाने की कवायद तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Efforts to build ICU unit in civil hospital intensified
अंबाला सिटी। सरकार के निर्देश पर अब सिटी के नागरिक अस्पताल में भी आईसीयू यूनिट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विभाग की ओर से निदेशालय को पांच डॉक्टरों और 20 स्टाफ नर्सों की मांग भी भेजी गई है। यहां पर लगने वाले वेंटीलेटर भी निदेशालय की ओर से आएंगे। इसके अलावा एचडीओ यूनिट भी बनेंगी। इस संबंध में निदेशालय की ओर से टीमें बुधवार को नागरिक अस्पताल में दौरा करने भी आई थी। टीम में शामिल सदस्यों ने मानकों के आधार पर जगह की जांच की थी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का काम किया जाएगा। आईसीयू यूनिट के लिए अन्य उपकरण भी मांगें गए हैं। इसी माह में यूनिट के तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आए दिन ट्रामा सेंटर में आने वाले गंभीर मरीजों को आईसीयू यूनिट के अभाव में चंडीगढ़ पीजीआई या 32 में रेफर करना पड़ता है। आईसीयू बनने से गंभीर मरीजों को चंडीगढ़ या फिर किसी अन्य संस्थान में रेफर करने की जरूरत नहीं होगी। सिटी नागरिक अस्पताल में बनने वाले आईसीयू में छह वेंटीलेटर लगेंगे। शहर के आईसीयू वार्ड में छह बेड की व्यवस्था रहेगी। वेंटीलेटर के साथ अन्य उपकरण भी लगाएं जाएंगे। वेंटीलेटर से भर्ती हुए मरीज के शरीर में हो रहे बदलाव के बारे में पता लगाया जा सकेगा। नए वेंटीलेटर के साथ साथ मल्टी पर्पज मानिटर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एचडीओ यूनिट भी बनेगी
आईसीयू यूनिट के साथ ही एचडीओ हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी बनेगी। जिसमें आईसीयू से कम और सामान्य मरीजों से अधिक गंभीर मरीजों को रखा जाएगा। इसके लिए भी तैयारी कि जा रही है। यह आईसीयू के पास ही बनेगी जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विभाग की ओर से कर्मचारियों व चिकित्सकों की मांग भेज दी गई है। फिलहाल अस्पताल के पास जो कर्मचारी है उन्हें भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगले सप्ताह तक यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपकरणों के लिए भी मांग भेज दी गई है। मानकों के आधार पर ही यूनिट को तैयार किया जाएगा।

डॉ. अलखनंदा, नोडल अधिकारी एनएचएम स्वास्थ्य विभाग अंबाला
---------------
विभाग की ओर से फिलहाल बजट तैयार नहीं किया गया है। 20 स्टार्ट नर्स, 10 चिकित्सकों और 6 वेंटीलेटर की मांग भेज दी गई है। इसके साथ ही अन्य उपकरण भी मंगवाए जा रहे हैं।
डॉ. हितार्थ, एमओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed