{"_id":"68112967f9ecae869909609f","slug":"efforts-to-build-charging-stations-for-electric-buses-begin-ambala-news-c-36-1-sknl1003-141811-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद शुरू
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए बनाए जाने वाले चार्जिंग स्टेशन
अंबाला। छावनी बस स्टैंड परिसर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनने वाले चार्जिंग स्टेशन की कवायद शुरू हो चुकी है। इस चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए तीन ठेकेदारों ने विभाग को कोटेशन दी है। अब रोडवेज अधिकारी फंड के लिए एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजेंगे।
मुख्यालय से फंड जारी होने के बाद तुरंत की चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे आने वाले समय में ई बसों को चार्जिंग के लिए अंबाला सिटी बस स्टैंड की दौड़ नहीं लगानी पडे़गी। ई बसें कैंट में ही जल्द चार्ज होकर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देंगी।
बिजली के कनेक्शन के लिए किया आवेदन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में लाल कुर्ती की तरफ ई बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाना है। स्टेशन में मीटर, पैनल और बड़ा चार्जर लगाया जाएगा। इस चार्जिंग स्टेशन के लिए रोडवेज अधिकारी और जेवीएम कंपनी के पदाधिकारी पहले ही चिन्हित जगह का दौरा कर चुके हैं। वहीं अधिकारियाें की ओर से 300 किलोवाट के बिजली के नए कनेक्शन के लिए भी अप्लाई कर दिया है।
विज्ञापन
अभी अंबाला सिटी में चार्जिंग स्टेशन
अंबाला डिपो के पास पांच इलेक्ट्रिक बसें है, यह बसें अंबाला सिटी से अंबाला छावनी मार्ग पर संचालन कर रही हैं। इन बसों को चार्ज करने के लिए अंबाला सिटी पर बनाए गए चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना पड़ता है। अधिकतर बसों को चार्ज करने के लिए स्पेशल अंबाला सिटी जाना पड़ता है। क्योंकि अंबाला में अभी एक ही चार्जिंग स्टेशन लगाया गया है वह भी अंबाला शहर में, अंबाला छावनी में चार्जिंग स्टेशन लगने से इलेक्ट्रिक बसों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
वर्जन
तीन ठेकेदारों ने कोटेशन दी है। जल्द ही एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा, फंड जारी होने के बाद तुरंत काम शुरू कर दिया जाएगा।
अनिल, फोरमैन, अंबाला डिपो