फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   effort of rape with 2.5 year girl

ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मौके पर पिता ने दबोचा आरोपी हाथपाई कर हुआ फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
effort of rape with 2.5 year girl
ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में छावनी के इंद्रपुरी निवासी कोचू के खिलाफ पोक्सो के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लड़की पिता ने बताया कि वह झुग्गियों में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी पत्नी मजदूरी पर गई थी और वह उस समय शौच के लिए गया था। घर पर ढाई साल की बच्ची घर में सो रही थी। उस समय उसके चार साल के भाई और 5 साल का बेटा बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी कोचू घर में घुसा और बच्ची से गलत काम करने का प्रयास करना चाहा। इसी बीच वह मौके पर पहुंच गया। लड़की के पिता ने बताया कि उसने मौके पर ही कोचू को दबोच लिया। पकड़े जाने पर कोचू ने उसके साथ हाथापाई की और मौके से फरार हो गया। इसके बाद लड़की के पिता ने महेश नगर थाने में शिकायत दी और महेश नगर से केस महिला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। शनिवार को बच्ची का मेडिकल करवाया गया साथ ही बच्ची के पिता की शिकायत पर इंद्रपुरी के रहने वाले कोचू पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed