फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Effect of rain: Buses start operating from Haryana towards Chandigarh-Haridwar and hilly areas, rail disrupted

बारिश का असर: हरियाणा से चंडीगढ़-हरिद्वार व पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बसों का संचालन शुरू, रेलवे का संचालन बाधित

Wed, 12 Jul 2023 12:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Jul 2023 12:04 PM IST
सार

अंबाला से यमुनानगर, हरिद्वारा, धर्मशाला,कटरा, मनाली व बैजनाथ की तरफ भी बसों को रवाना किया गया है। लेकिन हिसार-कैथल मार्ग अभी भी प्रभावित है। इसलिए बसों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। वहीं, अंबाला-कालका और सहारनपुर का रेल मार्ग अभी पूरी तरह से
बाधित है।

विज्ञापन
Effect of rain: Buses start operating from Haryana towards Chandigarh-Haridwar and hilly areas, rail disrupted
अंबासा से बसों का संचालन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़-हरिद्वार  सहित पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बसों का संचालन आरंभ कर दिया गया है। बुधवार सुबह बसों को उनके निर्धारित मार्ग पर भेजा गया। वहीं मार्ग पर निगरानी के लिए भी रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि डिपो की सभी 211 बसों को चला दिया गया है। सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली व चंडीगढ़ मार्ग पर हो रहा है। इसके अलावा अंबाला कैंट बस अड्डे से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट की तरफ बसों का संचालन शुरु कर दिया गया है। इसके अलावा यमुनानगर, हरिद्वारा, धर्मशाला,कटरा, मनाली व बैजनाथ की तरफ भी बसों को रवाना किया गया है।

विज्ञापन


हिसार-कैथल मार्ग प्रभावति
रोडवेज ने बेशक सभी मार्गों पर बसों का संचालन शुरु कर दिया है, लेकिन हिसार-कैथल मार्ग अभी भी प्रभावित है। इसलिए बसों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। अंबाला डिपो से प्राप्त जानकारी अनुसार बसों को अंबाला कैंट-पिपली और कुरुक्षेत्र मार्ग से कैथल की तरफ भेजा जा रहा है। इस मार्ग पर लगभग 10 से अधिक बसों को चलाया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ के लिए चली बसें
पिछले तीन दिनों से लखनऊ की बसों को दोबारा चला दिया गया है। ट्रेनों के बंद होने से बस अड्डे पर बरेली व लखनऊ जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ हो गई थी। इसलिए अब चार बसों को इस मार्ग पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। दो बसों को बुधवार सुबह अंबाला कैंट बस अड्डे से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें प्रभावित
अंबाला से दिल्ली और अमृतसर का रेल मार्ग बेशक चल रहा है, लेकिन अंबाला-कालका और सहारनपुर का रेल मार्ग अभी पूरी तरह से बाधित है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि वीरवार को ट्रेन नंबर 22447 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन चंडीगढ़ तक होगा और यहीं से ट्रेन नंबर 22448 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली वंदे भारत वापसी में चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12688 का संचालन 14 जुलाई को सहारनपुर से होगा।

रद ट्रेनें
बुधवार को ट्रेन नंबर 12006, 14332, 22447, 04593, 14795, 06998, 12046, 04568, 06997, 14796, 04689, 19412, 04594, 14331, 04147, 04501, 14522, 14682, 14332, 14712, 12054, 14711, 12053, 14521, 04502, 14504, 22452, 14508, 04524, 12058 रद रही।


वीरवार की रद ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04593 अंबाला-अंब अंदौरा, 06998 दौलतपुर चौक-अंबाला, 04568 नंगलडैम-अंबाला, 06997 अंबाला-दौलतपुर चौक, 19412 दौलतपुर चौक-साबरमती व 04594 अंब अंदौरा-अंबाला रद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed