फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Education Department's portal not open, JBT could not fill school option

नहीं खुला शिक्षा विभाग का पोर्टल, जेबीटी नहीं भर पाए स्कूल का विकल्प-

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Education Department's portal not open, JBT could not fill school option
जिले में तैनात 1500 जेबीटी और मुख्य शिक्षक सोमवार को ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पाए। तकनीकी खामी के चलते पोर्टल अपग्रेड नहीं हो पाया। अभी इस प्रक्रिया में कुछ और समय लगेगा। वहीं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़ ने बताया कि पंचकूला निदेशालय से ही पूरी प्रक्रिया होती है, वही इस संबंध में जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल मौलिक शिक्षा निदेशालय ने आठ नवंबर को लिखित आदेश जारी किए थे। आदेश तुरंत प्रभाव से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए। आदेश में जानकारी दी गई है कि एक दिसंबर से जेबीटी का तबादला होगा और शिक्षकों को पांच दिसंबर तक ज्वाइनिंग करनी होगी। इस तबादला प्रक्रिया में संस्कृति स्कूलों का स्टॉफ भी शामिल किया गया है। विभागीय आदेशों के तहत आठ से 10 नवंबर के बीच तबादले के इच्छुक शिक्षकों को ऑनलाइन सहमति देनी थी। इसमें हां या ना के विकल्प भरने थे। 11 से 13 नवंबर तक आईटी सेल की ओर से डाटा तैयार किया जाना था। इसके तहत सरप्लस शिक्षकों और तबादले के लिए योग्य स्टॉफ की सूची बनाई जानी थी। 14 से 21 नवंबर तक पात्र शिक्षकों को अपनी पसंद के स्कूल का विकल्प भरना है। वहीं 22 से 30 नवंबर तक शिक्षकों को स्कूलों का अस्थायी आवंटन करना शामिल है। इस मामले को लेकर जब राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला प्रधान अमित छाबड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी पोर्टल पर स्कूल का विकल्प नजर नहीं आ रहा। सुबह से शाम तक शिक्षक पोर्टल पर ही नजर टिकाए हुए हैं। वहीं पंचकूला से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ तकनीकी परेशानी के चलते पोर्टल को अपडेट होने में अभी कुछ समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed