{"_id":"5f7cd1008ebc3e9bb604dc9b","slug":"education-ambala-news-knl466496197","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म: आईटीआई में दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म: आईटीआई में दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आईटीआई में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार आ खत्म हो जाएगा। करीब 30 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आईटीआई में आज पहली मेरिट लिस्ट चस्पा की जाएगी। इसके लिए सभी आईटीआई ने अपने स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। क्योंकि मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के दस्तावेज आनलाइन ही जांच करने हैं और इसके लिए मात्र एक दिन का समय आईटीआई संस्थानों के पास होगा। इसके लिए आईटीआई संस्थानों ने अपनी-अपनी व्यवस्थाएं कर ली हैं। जिले की सबसे बड़ी अंबाला शहर की राजकीय आईटीआई में 1132 सीटें पर दाखिले होने हैं। इसके लिए 7 कमेटियों का गठन किया गया है।
यह कमेटियां 49 यूनिट जिनमें से 34 एनसीवीटी स्कीम के तहत 10 ड्यूल सिस्टम ट्रेनिंग और 5 यूनिट एससीवीटी स्कीम के तहत दाखिला में शामिल होने आवेदकों के दस्तावेजों की जांच करेगी। जैसे ही आवेदक के दस्तावेज सही पाए जाएंगे। कमेटी इंचार्ज उसे आनलाइन स्वीकृत करेंगे। आनलाइन अप्रूवल के बाद आवेदक के पास फीस जमा करवाने का मैसेज मोबाइल फोन पर चला जाएगा। यह बताना भी जरूरी है कि दस्तावेज जांच का कार्य हर हाल में 8 अक्तूबर तक ही पूरा करना होगा। कमेटी सदस्यों को यह खास तौर पर हिदायत दी गई है कि अगर किसी कारण से यह 8 अक्तूबर को शाम 5 बजे तक पूरा नहीं कर पाते तो अपने घर से ही ऑनलाइन इस कार्य को पूरा करेंगे।
प्रत्येक कमेटी के हिस्से आएंगी 7-7 यूनिट के 5 से 7 विद्यार्थी- आईटीआई प्रबंधन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि अगर कोई कर्मचारी चाहे तो वह संस्थान में ही शाम को बैठकर काम का पूरा कर सकता है। प्रत्येक कमेटी के हिस्से में 7-7 यूनिट के आवेदक आएंगे। इनमें लगभग 125 से 130 आवेदक शामिल होंगे। एक कमेटी में कम से कम 5 सदस्य शामिल किए गए हैं यानी प्रत्येक के हिस्से करीब 5 से 7 आवेदकों के दस्तावेज जांचने का जिम्मा आएगा। सभी दस्तावेजों के ठीक न होने पर नियमानुसार कार्रवाई करना कमेटी इंचार्ज की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
पेटीएम, क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी जमा करवा सकेंगे फीस
आईटीआई में जिनके नाम मेरिट में आएंगे वह फीस पेटीएम, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के अलावा अन्य इलेक्ट्रानिक्स माध्यम से जमा करवा सकेंगे। फीस कंफर्म होने के बाद सीट कंफर्म करने की जिम्मेदारी भी कमेटियों की होगी। अगर किसी कारण कमेटी इंचार्ज संस्थान में नहीं आ सकता तो वरिष्ठ सदस्य जो कमेटी में होगा वह इंचार्ज की भूमिका निभाएगा।
यह रहेगा शेड्यूल
आज से 11 तक पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी फीस जमा करवा सकते हैं। जो इस अवधि तक फीस जमा करवाएंगे उनके दाखिले की पुष्टि 13 अक्तूबर तक की जाएगी। इसके बाद दूसरा राउंड 14 व 15 अक्तूबर को चलेगा।
आज पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। विद्यार्थियों को उनके मोबाइल फोन पर ही मैसेज जाएंगे। वह अपनी लॉगिन में भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा संस्थान भी अपने स्तर पर प्रबंध करवाएगा। हम पूरी तरह से तैयार हैं। -भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्रिंसिपल आईटीआई।