फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   education

पहली मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को राहत, 8 तक जमा करवा सकेंगे फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
education
अंबाला। कालेजों में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। जिन विद्यार्थियों के मेरिट लिस्ट में नाम थे और वह किन्हीं कारणों से 5 अक्तूबर तक फीस जमा नहीं करवा सके वह अब 8 अक्तूबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस बारे में नए आदेश जारी किए। वहीं इन्हीं आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इसी कारण जो दूसरी मेरिट लिस्ट 8 अक्तूबर को लगनी थी वह अब 10 अक्तूबर को लगेगी।
विज्ञापन

हालांकि इस लेटर में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत फीस कितने दिनों तक जमा करवाई जा सकेगी। वहीं अभी यह भी आदेशों में स्पष्ट नहीं किया गया कि तीसरी मेरिट लिस्ट कब जारी होगी। खैर जो भी हो अब फीस भरने के लिए दो दिन अतिरिक्त पहली मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों को मिल गए हैं। बता दें कि सर्वर ठप होने के कारण फीस जमा करवाने में दिक्कतों के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed