फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Easy to ask for resignation, difficult to work: Anil Vij hits back at Rahul Gandhi's statement

Ambala News: इस्तीफा मांगना आसान, काम करना मुश्किल, राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज का पलटवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Easy to ask for resignation, difficult to work: Anil Vij hits back at Rahul Gandhi's statement
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। विज ने कहा कि आजकल राजनीति में बिना सोचे-समझे इस्तीफा मांगना एक कॉमन बात बन गई है। खड़े होकर किसी का भी इस्तीफा मांग लेना बहुत आसान है लेकिन असली चुनौती काम करके दिखाने की होती है।
विज्ञापन

अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने धर्मेंद्र प्रधान का बचाव किया और उन्हें केंद्र सरकार के सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक बताया। उन्होंने साफ किया कि पेपर लीक मामला सामने आते ही सरकार ने तुरंत सख्त कदम उठाए हैं। जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर उठाए गए सवालों पर भी विज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मान को इन यात्राओं का महत्व समझ नहीं आता। प्रधानमंत्री की यात्राओं से भारत के वैश्विक संबंध मजबूत हुए हैं और व्यापार बढ़ा है। विज ने यह भी भरोसा जताया कि कोरोना संकट और वर्तमान वैश्विक आपदाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed