{"_id":"6816838af19e2e0517006596","slug":"earrings-in-two-places-in-broad-daylight-ambala-news-c-36-1-sknl1017-142038-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिनदहाड़े दो जगह कानों की बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिनदहाड़े दो जगह कानों की बालियां
विज्ञापन
अंबाला। झपटमारों के इन दिनों हाैसले बुलंद हैं। बेखौफ होकर झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगती। दो मई को सिटी में ही दो अलग-अलग बाइक सवार झपटमार महिलाओं के कानों से सोने की बालियां झपट ले गए।
पहली वारदात न्यू शिवालिक कॉलोनी तो दूसरी समगोली गांव में हुई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पहला मामला, शिकायतकर्ता सिटी की न्यू शिवालिक कॉलोनी निवासी बलविंद्र कौर ने बताया कि वह 2 मई की दोपहर को गली में खड़ी थी। तभी एक बाइक सवार हेलमेट पहनकर आया था। अभी वह बातों में लगी हुई थी कि अचानक पीछे से दोनों कानों की बालियों पर झपटा मारकर फरार हो गया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले लेकिन आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा।
दूसरा मामला, मोहाली के समगोली गांव निवासी महिंद्र कौर ने बताया कि 2 मई की सुबह दोपहर के समय नग्गल गांव में उतर गई थी। वह सेंगता गांव की जगह अधोया माजरा की तरफ चली गई थी। जैसे ही वह नेशनल हाईवे-152 डी की तरफ नग्गल सरकारी स्कूल के पास पहुंची तो बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने कानों की बालियां ही झपट ली। शोर भी मचाया लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। घबराने के कारण वह नंबर भी नहीं देख पाई। संवाद