फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Earnest money of Rs 52 lakh for land was usurped, case registered

Ambala News: जमीन का 52 लाख रुपये बयाना हड़पा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Earnest money of Rs 52 lakh for land was usurped, case registered
साहा। अकबरपुर गांव में पांच एकड़ की जमीन को लेकर बयाने के 52 लाख रुपये की व्यक्ति से धोखाधड़ी हो गई। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर सम्भालखा निवासी ओम प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। साहा के गांव खारूखेड़ा निवासी सुनील कुमार व सम्भालखा निवासी शिव चरण दास ने बताया कि आरोपियों से गांव अकबरपुर में पांच एकड़ भूमि को लेकर साढ़े तीन करोड़ रुपये में सौदा किया था, इसके 52 लाख रुपये बतौर बयाना दिए थे। जमीन की रजिस्ट्री के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की गई थी। आरोपी तय दिन रजिस्ट्री कार्यालय में नहीं आए, वहीं अब पता चल रहा है कि आरोपियों ने जमीन को किसी ओर को आगे बेच दिया है। अब आरोपी बात टाल रहे हैं। थाने में इस मामले को लेकर समझौता भी हुआ था तो आरोपियों ने पांच चेक भी दिए थे, जिसमें से चार चैक बाउंस हो गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed