{"_id":"65663ce07cefcd5d2d07da57","slug":"e-rickshaw-driver-attacked-with-sharp-weapon-in-broad-daylight-ambala-news-c-36-1-sknl1017-14484-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ई-रिक्शा चालक पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ई-रिक्शा चालक पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
मारपीट के दौरान तेजधार हथियार लगने पर घायल ई-रिक्शा चालक अस्पताल में उपचाराधीन
अंबाला। सदर बाजार स्थित कला मंदिर के निकट दिनदिहाड़े एक युवक ने ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल को तुरंत उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। इलाका पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
मारपीट में घायल हरि नगर निवासी 24 वर्षीय हेमंत ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। सुबह करीब 10 बजे वह बीडी फ्लोर मिल के पीछे से सवारियां लेकर बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सदर बाजार में काला मंदिर के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति बीच रास्ते में खड़ा था। इतने में उसने हटने के लिए बोला तो हमलावर ने पहले तो ई-रिक्शा के शीशे पर बोतल मारी और मारपीट शुरू कर दी।
किसी तरह से वह बच कर थाने की तरफ भागने लगा तो हमलावर ने पीछा करते हुए उसे रोक लिया और धारदार हथियार से गर्दन, छाती व पीछे कमर के नीचे मारा। अस्पताल में कमर के नीचे टांके आए है। इलाका पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।