{"_id":"6420922cf32e13e0b70e6054","slug":"during-the-days-of-navratri-angry-on-throwing-bones-and-feathers-outside-the-house-expressed-anger-outside-the-police-station-ambala-news-c-18-1-72963-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नवरात्र के दिनों में घर के बाहर हड्डी और पंख फेंकने पर भड़के, थाने के बाहर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नवरात्र के दिनों में घर के बाहर हड्डी और पंख फेंकने पर भड़के, थाने के बाहर जताया रोष
विज्ञापन
अंबाला। बजरंग दल के नगर संयोजक के घर के बाहर नवरात्र के दिनों में हड्डी, पक्षी के पंख गिरे देखकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सदस्यों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को काफी संख्या में सदस्य एकजुट होकर महेश नगर थाने पहुंच गए और लिखित में शिकायत देने के बाद थाने के बाहर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है जोकि सरासर गलत है।
विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष करनदीप शर्मा ने कहा कि बजरंग दल के नगर संयोजक रंजीत कुमार को मतांतरण करने वाले समुदाय से खतरा बना है। कई बार शिकायत करने के बाद भी महेशनगर थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। पहले दी गई तीन से चार शिकायतों पर पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह समझौता करा दिया। अब नवरात्र जैसे पवित्र समय में मतांतरण करने वालों के लोग नगर संयोजक के घर के बाहर हड्डियां और पक्षी के पंख रखकर भड़का रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाती तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अजयब सिंह राणा, ज्ञान चंद्र, सोहन लाल, राजन, बजरंग दल से रतिंदर राणा, आदेश प्रताप शर्मा, संदीप डडियाना, धर्म वर्मा, केवल सेठी सहित अन्य मौजूद रहे
थाने में शिकायत मिली है और मौके पर जाकर कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। सोमवार को एक बार फिर थाने में बुलाकर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-रामपाल, थाना प्रभारी , महेश नगर