{"_id":"69e1491b0a01b1dbf5026a1e","slug":"during-a-crime-review-meeting-the-sp-issued-directives-to-treat-the-public-with-courtesy-and-maintain-control-over-crime-ambala-news-c-36-1-amb1001-161709-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिए निर्देश, जनता से करें अच्छा व्यवहार और अपराध पर रखें नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिए निर्देश, जनता से करें अच्छा व्यवहार और अपराध पर रखें नियंत्रण
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के रेलवे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वीरवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। यह मीटिंग पुलिस अधीक्षक रेलवे डॉ. नितिका गहलोत के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में रेलवे पुलिस के सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों ने हिस्सा लिया। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस का जनता के प्रति व्यवहार भी शालीन होना चाहिए।
यात्रियों को जागरूक करने के निर्देश
बैठक के दौरान डॉ. गहलोत ने रेल यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें अपराध के प्रति जागरूक करने पर विशेष चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रेनों और प्लेटफार्म पर सक्रियता बढ़ाई जाए ताकि यात्रियों का सफर सुरक्षित और सुखद हो सके।
पुलिसकर्मियों का हुआ हेल्थ चेकअप
काम के भारी दबाव के बीच पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा गया। इस मौके पर टीपीडी की टीम द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बैठक में शामिल सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों और कार्यालय स्टाफ के सेहत की जांच की गई। एसपी ने कहा कि पुलिस बल तभी बेहतर सेवा दे पाएगा जब वे स्वयं स्वस्थ होंगे।