फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to software updation, publication of driving license stopped

Ambala News: सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण, ड्राइविंग लाइसेंस का प्रकाशन बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Due to software updation, publication of driving license stopped
अंबाला छावनी ​के अंत्योदय सरल केंद्र ​स्थित ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकाशन का केबिन
अंबाला। सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण अंबाला में ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकाशन का काम बंद है। इसके चलते एक भी ड्राइविंग लाइसेंस का प्रकाशन नहीं हो रहा है। लोगों को पिछले 20 दिन से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग रोजाना चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम की निजी कंपनी के पास ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के प्रकाशन का काम है। कंपनी की ओर से साॅफ्टवेयर में नया वर्जन अपडेशन के कारण काम बंद है। छावनी एसडीएम कार्यालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में दो कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। जो आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस प्रकाशन का काम करते हैं। अंत्योदय सरल केंद्र में ये कंप्यूटर ऑपरेटर रोजाना 80 के करीब ड्राइविंग लाइसेंस का प्रकाशन करते हैं। इसी तरह से शहर एसडीएम ऑफिस में दो कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। वे रोजाना के 120 ड्राइविंग लाइसेंस का प्रकाशन करते हैं। इसी तरह से बराड़ा के एसडीएम कार्यालय में भी दो कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। वे रोजाना के 30 ड्राइविंग लाइसेंस का प्रकाशन करते हैं। नारायणगढ़ के एसडीएम कार्यालय में एक कंप्यूटर ऑपरेटर हैं, जोकि रोजाना के करीब 50 के करीब ड्राइविंग लाइसेंस का प्रकाशन करते हैं।
विज्ञापन

लोगों को हो रही परेशानी
केस एक
तीन बार सरल केंद्र के काटे चक्कर
छावनी के राजा पार्क निवासी मनीराम ने बताया कि एक महीने बाद उसके ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त होने वाली है। इसलिए उसने पंद्रह दिन पहले अंत्योदय सरल केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए आवेदन किया था। दस्तावेज की कार्यवाही पूरी को चुकी है। जब ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकाशन की बात आई, तो अभी तक उसके ड्राइविंग का प्रकाशन नहीं हुआ है। जबकि वह पंद्रह दिन में तीन बार अंत्योदय सरल केंद्र में आ चुका है। हर बार उसे सॉफ्टवेयर अपडेशन की बात कहकर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
लाइसेंस का नहीं हो रहा प्रकाशन
छावनी निवासी गुरिंद्र सिंह ने बताया कि उसने 10 अक्तूबर को नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इसके बाद से वह दो बार सरल केंद्र में जा चुका है लेकिन उसके ड्राइविंग लाइसेंस का प्रकाशन नहीं हुआ है।

केस तीन
लाइसेंस बन नहीं रहा है
टुंडली निवासी जीवन प्रीत सिंह ने बताया कि उसने 22 अगस्त को नया ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इसके बाद वह नवंबर में तीन बार सरल केंद्र के चक्कर लगा चुका है। लेकिन उसका ड्राइविंग लाइसेंस अभी तक नहीं बना है।
वर्जन
नया सॉफ्टवेयर 2.0 के अपडेशन का काम चल रहा है। इसलिए ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकाशन में दिक्कत आ रही है। जोकि दो तीन दिन में ठीक हो जाएगी।
प्रभलीन, इंचार्ज, रोजमर्टा टेक्नोलजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed