फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to lack of supervision, the park has become a den of drug addicts

Ambala News: देखरेख के अभाव में पार्क बने नशेड़ियों का अड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of supervision, the park has become a den of drug addicts
रमाकांत अत्रि
विज्ञापन

मुलाना। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी नशे की लत लोगों को तबाह कर रही है। मुलाना में सोहाना गांव के पास स्थित व्यायामशाला और हर्बल पार्क अब नशेड़ियाें का अड्डा बन गए हैं। देखरेख के अभाव में यहां कोई आता जाता भी नहीं है। झाड़ियों के कारण नशा करने वालों को यहां किसी के आने का भय भी नहीं रहता है।
यहां पर जगह-जगह शराब की खाली बोतलें, सिल्वर पेपर पड़े रहते हैं। जोकि नशेड़ियों द्वारा स्मैक पीने में प्रयोग किया जाता है। स्थानीय लोग अगर गलती से यहां पहुंच भी जाएं तो उन्हें खतरा रहता है कि कहीं कोई वारदात न घटित हो जाए। इसके कारण इस तरफ लोगों की आवाजाही भी न के बराबर हो चुकी है।
विज्ञापन

सड़क के नजदीक होने के कारण जगह सुरक्षित ः सोहाना गांव में व्यायामशाला और हर्बल पार्क मुख्य मार्ग के नजदीक होने के बावजूद भी नशेड़ियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने नशेड़ियों को देर शाम इसमें जाते देखा है। कई बार तो दिन के समय भी नशेड़ी इन जगहों पर नशा करते दिखाई देते हैं। व्यायामशाला व हर्बल पार्क की देख रेख करने वाला कोई नहीं है। जिसके चलते शाम ढलते ही शराबियों का रुख इस पार्क की और होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव धनौरा में मिली थी अवैध शराब की फैक्ट्री ःवर्ष 2023 में यमुनानगर और अंबाला में नकली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी। इस मामले की पुलिस ने जांच की तो मुलाना के धनौरा में वह फैक्ट्री पाई गई थी जिसमें अवैध रूप से नकली शराब बनाई जा रही है। इस मामले में पूरे प्रदेश में अंबाला के मुलाना का नाम सुर्खियों में ला दिया था।

हेरोइन तस्करी का मिला था केस ः 16 सितंबर को सीआईए-शहजादपुर अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते हैं। आरोपी को मुलाना अनाजमंडी के पास से काबू किया था। जिनके पास से 16 ग्राम 17 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस मामले में पहले आरोपी मनीष व संजीव कुमार उर्फ संजू ने पूछताछ के दौरान जसविंद्र उर्फ बिंद्र का नाम कबूला था। इसके बाद पुलिस ने सिरसगढ़ गांव निवासी जसविंद्र को भी काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed