फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to fear of being trapped, he was procrastinating to take bribe money, sent to jail from court

Ambala News: फंसने का आभास होने के डर से रिश्वत के पैसे लेने के लिए कर रहा था टालमटोल, कोर्ट से भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of being trapped, he was procrastinating to take bribe money, sent to jail from court
अंबाला। 26 कनाल जमीन का इंतकाल करने की एवज में रिश्वत मांगने वाले पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रविवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इंतकाल के लिए पहले 30 हजार रुपये की डिमांड की गई थी लेकिन 20 हजार रुपये में समझौता हुआ था। बताया जाता है कि पटवारी को खुद के फंसने की पहले ही भनक लग गई थी, इसलिए वह पैसे लेने के लिए टाल मटोल कर रहा था। बता दें कि शनिवार को छावनी के तहसील कार्यालय में टीम ने दबिश देकर गांव ठरवा के पटवारी चरणजीत सिंह को हिरासत में लिया था। टीम के मुताबिक पैसों का अभी कोई लेनदेन नहीं हुआ था। रिकॉर्डिंग के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। बताया जाता है कि पटवारी चरणजीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त है। खेड़ा गांव निवासी हरजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि पटवारी ने उसके पिता की मौत के बाद इंतकाल चढ़वाने के लिए पैसों की डिमांड की थी। पटवारी के खिलाफ टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed