{"_id":"68ed4795a0f3d7c83805eab4","slug":"due-to-bright-sunshine-the-arrival-of-paddy-in-the-markets-increased-ambala-news-c-36-1-amb1003-151365-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तेज धूप निकलने से मंडियों में धान की आवक हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तेज धूप निकलने से मंडियों में धान की आवक हुई तेज
Tue, 14 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के नई अनाज मंडी में गेट पास कटवाते हुए किसान। संवाद
- फोटो : Reasi news
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। कई दिनों से तेज धूप निकलने से मंडियों में धान की आवक तेज हो गई है। इस सप्ताह आवक में और भी तेजी आएगी। इस बार दीवाली के बाद तक भी सीजन चलेगा। वहीं, जिले में सोमवार शाम तक 3 लाख 57 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी थी। इसमें से 3 लाख 11 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी और 2 लाख 11 हजार मीट्रिक टन का उठान हो चुका था। इसके अलावा जिले में 68 प्रतिशत का उठान हो चुका था। डीएफएससी अपार तिवारी ने बताया कि खरीद के साथ ही उठान कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस सप्ताह में आवक बढ़ने की संभावना है। एजेंसी की ओर से किसानों को 184 करोड़ का भुगतान भी जारी किया जा चुका है। मंडियों में धान का उठान भी साथ-साथ किया जा रहा है।

शहर के नई अनाज मंडी में गेट पास कटवाते हुए किसान। संवाद- फोटो : Reasi news
विज्ञापन