फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drunk passenger sleeping outside the UTS counter of railway station assaulted the sweeper

Ambala News: रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर के बाहर सो रहे नशेड़ी यात्री ने सफाई कर्मचारी से की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Drunk passenger sleeping outside the UTS counter of railway station assaulted the sweeper
अंबाला। रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर के बाहर झाड़ू मार रहे सफाई कर्मचारी से नशेड़ी यात्री ने जमकर मारपीट की। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही कर्मचारी ने सो रहे यात्री को उठने के लिया बोला तो उसने बहस शुरू कर दी। कई बार कर्मचारी को उठाकर भी पटक दिया और मुंह पर मुक्के मारकर लहूलुहान कर दिया। रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े ऑटो चालक सहित अन्य यात्रियों ने बीचबचाव कर कर्मचारी को छुड़वाया।
विज्ञापन

गुस्साए दूसरे यात्रियों ने भी नशेड़ी यात्री की जमकर धुनाई कर दी। जीआरपी आनन-फानन में मौके पर पहुंची और नशेड़ी यात्री को हिरासत में ले लिया। घायल सफाई कर्मचारी का छावनी नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया। घायल शीश कुमार ने बताया कि वह ठेकेदार के माध्यम से लगा हुआ है और रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई करता है। रोजाना की तरफ वह दोपहर के समय सफाई कर रहा था। दूसरे यात्रियों के साथ उसने नशेड़ी यात्री को भी महज उठने के लिए बोला था। देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि यात्री की पहचान यूपी के मिर्जापुर निवासी राकेश यादव के रूप में हुई है। अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed