फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drunk husband beats wife, tries to kill her

Ambala News: नशे में पति करता है पत्नी की पिटाई, जान से मारने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Drunk husband beats wife, tries to kill her
नारायणगढ़। नशे की लत और रोजाना मारपीट करने पर तीन बच्चों की मां अपने पति से तंग आकर नारायणगढ़ थाने में पहुंच गई। यहां जब पुलिस अधिकारियों को उसने अपनी पीड़ा सुनाई तो सभी दंग रह गए। महिला ने बताया कि उसका पति राेजाना शराब पीता है। उसे व उसके बच्चों को बुरी तरह से मारता पीटता है।
विज्ञापन

उसकी 12 साल पहले शादी हुई थी और पति से तीन बच्चे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वीरवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव भट्टे वालों निवासी आरोपी पति पवन को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई कि 19 जुलाई को आरोपी पवन गांव भट्टे वालों कालाआम्ब ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है। पिछले कुछ वर्षों से यह काम लगातार जारी है। पति दिनभर नशे में रहता है और कोई काम काज नहीं करता है। साथ ही महिला ने बताया कि उसे एक बार तो चार दिन तक कमरे में बंद करके रखा गया। पति बार-बार कमाकर लाने का दबाव बनाता है। इसके साथ ही जो चीज हाथ में आ जाए उसी से मारपीट करता है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed