फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drug addiction made tattoo maker, gym trainer a criminal, gang formed and carried out many incidents including robbery

Ambala News: नशे ने टैटूमेकर, जिम ट्रेनर को बनाया अपराधी, गैंग बनाकर लूट सहित कई वारदातों को दिया अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction made tattoo maker, gym trainer a criminal, gang formed and carried out many incidents including robbery
अंबाला सिटी। नशे की लत ने तीन लोगों को पेशवर से पेशेवर अपराधी में बदल दिया। जिन पर कई थानों में केस दर्ज हैं। दरअसल सीआईए-1 के पुलिस दल ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि इन आरोपियों में नशे की पूर्ति के लिए पहले गैंग बनाया फिर लूट सहित अन्य वारदातों को अंजाम दिया। हैरानी की बात है कि गैंग का लीडर सतनाम उर्फ सत्ता एक जिम ट्रेनर है। उनका दूसरा साथी रविन्द्र सिंह उर्फ रवि टैटू मेकर है जो पंजाब स्थित पटियाला के राजपुरा में दुकान चलाता है। वहीं तीसरा आरोपी देवेन्द्र सिंह उर्फ काका फेसबुक पर असले के साथ फोटो डालता है और लोगों को डराता है। साथ ही यह आरोपी मौका पर वारदात के समय पीड़ित से नशा मांगने के बहाने वारदात करता है। सीआईए-1 के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना पंजोखरा में दर्ज लूट के मामले में कार्यवाही करते हुए पंजाब के पटियाला में जग्गी कॉलोनी राजपुरा टाऊन निवासी आरोपी रविन्द्र सिहं उर्फ रवि, पटियाला के राजपुरा निवासी सतनाम उर्फ सत्ता, थाना गन्नौर के गांव रुड़का निवासी दविन्द्र सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेशानुसार 26 फरवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों से लूटी गई बाइक, वारदात में प्रयुक्त बाइक, आठ मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त चाकू, लूटी गई बाइक की नंबर प्लेटें व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


यह दी गई थी शिकायत
इस मामले के शिकायतकर्ता गार्डन मंडोर निवासी बजिन्द्र सिंह ने 12 अक्तूबर 2022 को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर 2022 को गांव मंडोर के पास अज्ञात आरोपियों ने चाकू दिखाकर गला दबाते हुए उससे नकदी, बाइक व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


अपराधियों ने वारदातों को कुबूला
थाना बलदेव नगर में दर्ज 20 फरवरी 2022 धारा 379-ए के तहत दर्ज मामले में वारदात करना कबूल किया। थाना सदर में 4 दिसम्बर 2021 को धारा 459 के तहत दर्ज मामले में वारदात करना कबूल किया। जिनके बारे में अनुसंधान जारी है। इनके अतिरिक्त आरोपियों ने जिला पटियाला पंजाब में भी अलग- अलग एरिया में लूट व छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम देना कुबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed