फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drinking water pipeline work stopped, trouble continues

Ambala News: पेयजल पाइप लाइन का काम बंद, परेशानी चालू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline work stopped, trouble continues
अंबाला। बारह क्राॅस रोड स्थित पानी की टंकी से घसीटपुर तक डाली जा रही पाइप लाइन का आधा किलोमीटर का काम महीने से बंद है। इस कारण से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने तीन महीने पहले पानी की पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया था। यह पाइप लाइन क्राॅस 12 रोड से लेकर घसीटपुर तक डाली जानी थी, इसके बाद उन्पाहोंने
विज्ञापन

नी की पाइप लाइन नागी सड़क तक डाली, इसके बाद महीने भर पहले ठेकेदार ने नागी एसटीडी से लेकर टांगरी बांध तक जाने वाली मुख्य सड़क को जेसीबी की सहायता से उखाड़ा था, जिसके बाद से स्थिति अभी भी वैसी ही है। इस टूटी सड़क के कारण करीब तीन दर्जन काॅलोनी के लोगों को दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुकानदारों की तो दुकानें बंद पड़ी हैं। सड़क पर खुदाई के कारण दुकान में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। ऐसे में दुकानदारों को किराया देने में परेशानी हो रही है। लोगों को अपनी कॉलाेनी में गाड़ी लेकर जाने के लिए अंबाला जगाधरी हाईवे से महेश नगर हाेते हुए वाया टांगरी बांध से अपने वाहन लेकर घर पहुंच रहे हैं। लोगाें का कहना है कि पिछले महीने बाढ़ आई और पानी निकल भी गया, लेकिन ठेकेदार काम नही चालू करा रहा है।





दुकान पर नहीं आता ग्राहक

बीसी बाजार निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि बीडी फ्लोर मिल स्थित की मुख्य सड़क पर दुकान में साइंस के सामान की बिक्री करता है। पाइप लाइन का कार्य एक महीने से बंद है हमें काफी दिक्कत पेश आ रही है।

काम शुरू नहीं हुआ

दुकानदार जय सिंह ने बताया कि नागी एसडीटी से आगे से एक महीना पहले सड़क को बीच में से उखाड़ा था और आज तक उस सड़क पर पेयजल पाइप लाइन का काम शुरू नही हुआ है।



15 अगस्त से होगा काम शुरू : ठेकेदार

इस कार्य करने वाले ठेकेदार हिम्मत ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने का आधा किलोमीटर का क्षेत्र रह गया है। बरसात के कारण पानी में काम को रोका गया था, क्योंकि भारी भारी पाइप को मशीन द्वारा उठाकर लेकर जाना पड़ता है जोकि बरसात में संभव नही है। 15 अगस्त तक काम चालू कर दिया जाएगा।



वर्जन



पिछले महीने हुई बरसात के कारण पाइप लाइन डालने के काम को रोक दिया गया था, जिसे अब दोबारा से चालू कर दिया जाएगा।



हरीश, एमई, नगर परिषद सदर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed