फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drains are blocked in Harimandir Mohalla, people are troubled

Ambala News: हरिमंदिर मोहल्ला में बंद पड़ी नालियां, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Drains are blocked in Harimandir Mohalla, people are troubled
बराड़ा के वार्ड नंबर 3 की गली में पड़ी गंदगी। संवाद
बराड़ा। शहर के ज्यादातर मोहल्लों में सफाई व्यवस्था इन दिनों चरमराई है। वार्ड नंबर तीन के अधीन हरिमंदिर मोहल्ला में भी नियमित सफाई न होने के कारण गंदे पानी की नालियां जाम पड़ी हैं। इससे पानी कई बार सड़कों पर आ जाता है और बदबू का माहौल पैदा हो जाता है। यही नहीं, कई जगह मैनहोल के ढक्कन गायब है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उनकी सुध कोई नहीं ले रहा है। मोहल्ले में कई दिनों से सफाई कर्मी कूड़ा उठाने नहीं आ रहे। इससे घरों के बाहर गलियों में लोग कूड़ा डाल रहे हैं और खाली प्लाटों में भी कूड़ा डाला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी मोहल्ले में नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन का घर भी है लेकिन फिर भी लोगों की यह समस्याएं हल नहीं हुई।
विज्ञापन

फोटो-54
सफाई व्यवस्था चौपट होने के कारण मोहल्लावासियों का जीना दूभर हो गया है। नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन भी अपने कार्यकाल में अपने ही मोहल्ले में सुचारू रूप से गंदे पानी की व्यवस्था आदि सुविधाएं लोगों को नहीं दिला पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी

फोटो-55
डोर टू डोर सफाईकर्मी कूड़ा लेने नहीं आ रहे हैं। इस कारण लोग चोरी चुपके उनके घर के सामने खाली प्लाट में कूड़ा डाल रहे हैं।इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। नगर पालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए

ईशान।

फोटो-56
गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों में कई जगह तो मेनहोल के ढक्कन नहीं रखे और कई जगह रखे गए ढक्कन ही गायब हो गए। इससे इनमें पॉलिथीन आदि फंस जाता है और गंदा पानी आगे नहीं जा पाता।

नरेश कुमार।

फोटो-57
पूरे मोहल्ले में गंदगी की भरमार है। गालियों में कूड़ा कर्कट पड़ा है और नालियां भी जाम हैं। सीवरेज सिस्टम भी जाम है। इस कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। इसका खामियाजा यहां रहने वाले लोग भुगत रहे हैं।
राजेश चावला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed