फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drain blocked due to encroachment, rain water drainage is also a problem

Ambala News: अतिक्रमण से नाला बंद, बरसाती पानी निकासी भी समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Drain blocked due to encroachment, rain water drainage is also a problem
बलदेव नगर स्थानीय निवासी गोबिंद शर्मा। संवाद
अंबाला सिटी। नगर निगम के वार्ड-चार में कई समस्याएं लोगों को अब भी परेशान कर रही हैं। निगम कार्यकाल के चार वर्ष निकलने के बाद भी इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। यहां बरसाती और घरों से निकलने वाले पानी की निकासी बड़ी समस्या है। कई सड़कों पर मैनहाल ऊपर-नीचे होने से सड़क पर चलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

कई पुलिया पर बनाए मैनहाल भी खुले हैं। स्थानीय निवासियों की मानें तो अतिक्रमण होने के कारण ड्रेनेज सिस्टम बंद हो गया है। इस वजह से बरसाती पानी की मार लोगों पर पड़ती है। वार्ड में बलदेव नगर, परशुराम नगर, सुभाष नगर, नई बस्ती का क्षेत्र, वार्ड में 14 हजार 762 की आबादी है।
विज्ञापन


पहला मामला
नालियां अंडरग्राउंड होनी चाहिए
स्थानीय निवासी जगदीश शर्मा ने बताया कि उनके घरों के पास से गुजर रहा नाला बहुत पुराना है। वह बंद है। उसकी सफाई भी नहीं होती। बरसाती सीजन में तो उनको काफी दिक्कत आती है। नालियां का गंदा पानी घरों में जमा हो जाता है। उनके घरों के आगे से गुजर रही नालियां अंडरग्राउंड होनी चाहिए। उनके क्षेत्र में विकास कार्य भी कम हुए हैं। पहले कार्य हुए थे, मगर इस बार कार्य नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला

पानी की मार से कई बार नुकसान

स्थानीय निवासी रमेश शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में बरसाती पानी की मार पड़ती है। बरसाती सीजन में बुरा हाल हो जाता है, इसलिए उनको अपना मकान जैक लगवाकर ऊंचा करवाना पड़ा। अब जाकर उनको राहत मिली है। निगम की ओर से वार्ड की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता। सिर्फ कागजों में वायदे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कार्य कम ही होते हैं। वह तीन बार बाढ़ झेल चुके हैं।

तीसरा मामला

अतिक्रमण के कारण ड्रेनेज सिस्टम बंद

स्थानीय निवासी गोबिंद शर्मा ने बताया कि यहां पंजाब की तरफ से लोग बेसहारा गोवंश को छोड़कर चले जाते हैं। कुत्तों की भी काफी समस्या है। वार्ड में कई वर्ष से विकास कार्य नहीं हुए। पहले पानी की निकासी होती थी, लेकिन अब अतिक्रमण होने से ड्रेनेज सिस्टम बंद हो गया है। नाले और नालियां गाद से भरी है। घर-घर से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी भी बीच-बीच में नहीं आते, क्योंकि उनको समय पर वेतन नहीं मिलता।


वर्जन
वार्ड में कराए कई विकास कार्य : पार्षद

वार्ड-चार पार्षद विजय कुमार टोनी ने बताया कि वार्ड में बीते वर्ष विकास कार्य करवाए गए हैं। इनमें गली, नाले, नालियां शामिल रहे। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट भी लगवाई गई। वार्ड में आगे भी ऐसे ही विकास कार्य करवाए जाएंगे।

बलदेव नगर स्थानीय निवासी गोबिंद शर्मा। संवाद

बलदेव नगर स्थानीय निवासी गोबिंद शर्मा। संवाद

बलदेव नगर स्थानीय निवासी गोबिंद शर्मा। संवाद

बलदेव नगर स्थानीय निवासी गोबिंद शर्मा। संवाद

बलदेव नगर स्थानीय निवासी गोबिंद शर्मा। संवाद

बलदेव नगर स्थानीय निवासी गोबिंद शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed