फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Don't be afraid...follow the rules to save your life

Ambala News: डरकर नहीं... जान बचाने के लिए करें करें नियमों का पालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid...follow the rules to save your life
अंबाला। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। इसमें ट्रैफिक पुलिस के प्रोग्राम ऑफिसर सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्रों को 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों को शपथ दिलवाई गई कि हम ना तो नियम तोड़ेंगे और अपने संपर्क में आने वालों को भी ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

जागरूक करते हुए सब इंस्पेक्टर अनिल ने छात्रों को बताया कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। फोन व हेड फोन का इस्तेमाल न करें। छात्रों को कहा कि डरकर नहीं...अपनी जान बचाने के लिए नियमों का पालन करना चाहिए। कहा कि 18 साल से कम आयु वाले युवा बाइक, एक्टिवा आदि वाहन ड्राइव ना करें और इस दौरान कोई भी घटना घटित हो जाती है तो इसमें युवाओं के माता-पिता आरोपी होंगे। साथ ही इसमें सजा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

अंजान नंबरों को करें नजरअंदाज, न दें कोई जानकारी

कार्यक्रम अधिकारी अनिल ने बताया कि साइबर ठग आज तरह-तरह से तरीके निकाल रहे हैं। कभी बिजली बोर्ड कर्मचारी तो कभी पुलिस कर्मी आदि बनकर जाल में फंसा लेते हैं। कई बार तो शातिर ठग खाते में पैसे डालने के बाद बोलते हैं कि गलती से आपके खाते में पैसे आ गए है। इसलिए स्कैनर भेज रहा हूं वो लौटा दीजिए, इस तरह के गिरोह से सावधान रहने के लिए कहा। बताया कि यह साइबर ठग द्वारा भेजे गए स्कैनर से वह खाता खाली का सकते हैं। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया और कहा कि अपने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर - 41

कार्यक्रम बहुत ज्ञानवर्धक
12वीं कक्षा की छात्रा तान्या ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ज्ञानवर्धक रहा। विशेषकर साइबर क्राइम पर मिली जानकारी बहुत अच्छी लगी। साथ ही ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी हासिल की। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए।
फोटो नंबर - 42
इलेक्टि्रक व्हीकल से जुड़े नियमों बारे मिली जानकारी
11वीं कक्षा के छात्र ऋतिकेश ने कहा कि साइबर क्राइम पर इतने सरल और सहज तरीके से किसी ने भी जागरूक नहीं किया। इलेक्टि्रक व्हीकल से जुड़े नियमों को लेकर मन में कई सवाल थे। जिनका ट्रैफिक पुलिस के एसआई अनिल सर से काफी जानकारी मिली। जो भविष्य में उनके काम आएगी।
फोटो नंबर - 39
स्कूल के बच्चों को जागरूक करने की जरूरत
अध्यापिका आशिम बजाज ने कहा कि अमर उजाला की पहल बहुत सराहनीय है। विशेषकर स्कूल के बच्चों को जागरूक करने की जरूरत है, जिसे संस्थान बखूबी पूरा कर रहा है। बच्चों को जिस तरह से साइबर क्राइम व नशे पर सचेत किया गया। वह बहुत शानदार रहा है। इससे बच्चों के साथ बड़े भी लाभांवित हुए हैं।

फोटो नंबर - 40
लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन लेकर सड़क पर उतरे छात्र
स्कूल प्रिंसिपल गुरिंद्र सिंह गिल ने कहा कि विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक होना बेहद जरूरी है। सड़क पर चलते वक्त हमेशा यातायात के नियमों व सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लाइसेंस बनने के बाद ही छात्रों को वाहनों का इस्तेमाल करना चाहिए। साइबर क्राइम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए छात्रों का इससे बचने के लिए जागरूक होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed