फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Documents will be checked even today in ITI

आईटीआई में आज भी होगी दस्तावेजों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Documents will be checked even today in ITI
अंबाला शहर स्थित आइटीआइ शिक्षण संस्थान। - फोटो : Ambala
आईटीआई में दाखिले के लिए जो अभ्यर्थी सोमवार तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करवा सकें हैं, उनके लिए राहत भरी खबर है। निदेशालय ने दस्तावेजों के सत्यापन की समय सीमा को बढ़ा दिया है। अभ्यर्थी मंगलवार दोपहर 12 बजे तक दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच पूर्ण हो गई है, वह मंगलवार तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों चरणों की बात करें तो जिले भर की आठ राजकीय आईटीआई में 2407 सीट अलॉट की गई हैं। इसमें से 1314 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। 945 छात्रों ने फीस जमा करवाकर सीट पक्की कर ली है।
विज्ञापन

आईटीआई की यह है स्थिति
राजकीय मूलचंद आईटीआई अंबाला कैंट में 270 सीटों में से 135 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है और इसमें से 118 ने फीस जमा करवा दी है।
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 985 सीटें अलॉट की गई थी, इनमें से 549 के दस्तावेजों की जांच हुई है। 377 ने फीस जमा करवा दी है।
राजकीय महिला आईटीआई अंबाला शहर में 331 सीटें अलॉट हुई थी। इनमें से 224 के दस्तावेजों की जांच हुई है, जबकि 162 ने फीस जमा करवा सीट पक्की कर ली है।
राजकीय आईटीआई बराड़ा में 422 में से 213 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हुई है। इनमें से 134 ने फीस जमा करवा दी है।
राजकीय आईटीआई महिला नारायणगढ़ में सभी 17 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। 15 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करवाई है।
राजकीय आईटीआई हसनपुर में 17 में से 6 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हुई है। इनमें से 6 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करवा दी है।
राजकीय आईटीआई नौहनी में 39 में से 18 के दस्तावेजों की जांच हुई है और 11 ने फीस जमा करवा दी है।
राजकीय आईटीआई भारंगपुर में 326 में से 152 छात्रों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवा ली है। 122 ने फीस जमा करवा कर सीट पक्की कर ली है।
दस्तावेज की जांच का समय सीमा सोमवार से बढ़ाकर मंगलवार दोपहर 12 बजे तक किया गया है। अभ्यर्थियों के पास फीस जमा करवाने का आज आखिरी दिन है।
- भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई अंबाला शहर।

भूपिंद्र सिंह, प्राचार्य।

भूपिंद्र सिंह, प्राचार्य।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed