फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doctor husband accused of marrying nurse and converting

डॉक्टर पति पर नर्स से शादी और धर्म परिवर्तन का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Doctor husband accused of marrying nurse and converting
अंबाला। महेश नगर निवासी एक डॉक्टर द्वारा पत्नी को छोड़कर स्टाफ नर्स से शादी रचाने, धर्म परिवर्तन करने व धोखे से संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में डॉक्टर की पत्नी ने कार्रवाई के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महेश नगर थाना पुलिस को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

महेश नगर स्थित निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने बताया कि उसकी 42 साल पहले डॉक्टर से शादी हुई थी। उसके बाद दो बेटे थे, एक की दो अगस्त 2020 को कोविड-19 से मौत हो गई थी। पति शादी के कुछ समय बाद ही दूसरी महिलाओं के संपर्क में रहने लगा था। विरोध करने पर गाली-गलौज करता था। वर्ष 1998 में उसका पति अस्पताल की स्टाफ नर्स (दो बच्चों की मां) के साथ अवैध संबंध बनाने लगा। वह उस पर तलाक देने के लिए दबाव बनाने लगा लेकिन उसने हामी नहीं भरी। करीब एक साल तक चले झगड़े के बाद पति स्टाफ नर्स के साथ फरार हो गया। आरोप है कि उसने तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन भी कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसकी नौकरानी को बच्चे पैदा नहीं होते थे तो पति नौकरानी को जालंधर के एक हेल्थ केयर सेंटर पर लेकर गया था। वहां उसके पति ने आईवीएफ द्वारा बच्चा पैदा करने के लिए अपने शुक्राणु दिए। आरोप है कि उसने खुद को नौकरानी का पति बताया था। पता लगने पर जब उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति गिरवी रखी, बैंक से कर्ज लिया
पति ने उसके फर्जी साइन कर सभी बैंक खातों से रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली और उन्हें जानकारी तक नहीं मिली। पति ने एसबीआई शहर में संपत्ति गिरवी रखी है। बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से झूठे दस्तावेज तैयार किए। गुरुग्राम में भवन निर्माण के लिए भारी भरकम कर्ज लिया। 92 वर्षीय सास भी शादी में दिए गहने वापस देने का दबाव बना रही है। जुलाई 2021 में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस की मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed