फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Diwali begins with Dhanteras on 2nd November

दो नवंबर को धनतेरस के साथ दिवाली की शुरूआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Diwali begins with Dhanteras on 2nd November
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धन तेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन से दिवाली की शुरुआत हो जाती है। इस बार धनतेरस दो नवंबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन लक्ष्मी, गणेश, कुबेर और भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। भगवान धनवंतरि को विष्णु का रूप माना जाता है, इसलिए इस दिन आरोग्य के देवता धनवंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन पूजन करने से धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
विज्ञापन

ज्योतिष गिरीश आहूजा ने बताया, जिनके घर में गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति न हो इस दिन प्रतिमा लाना बहुत ही शुभ फलदायक रहता है। धनतेरस के दिन संध्याकाल में चार मुखी दीपक जलाने की भी प्रथा है। इसे यम दीपक कहते हैं, जो यमराज के लिए जलाया जाता है, ताकि अकाल मृत्यु को टाला जा सके।
विज्ञापन

पूजा का शुभ मुहूर्त
दो नवंबर दिन मंगलवार को शाम 5.35 बजे से रात 8.11 बजे तक प्रदोष व्यापिनी होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6.16 बजे से रात 8.11 बजे तक होगा। इस दिन से पांच दीपक रोज जलाने की शुरुआत होती है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को देव वैद्य धनवंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथ में अमृत कलश लिए हुए रोग ग्रस्त प्राणियों को स्वस्थ करने हेतु प्रकट हुए थे। इस दिन सोना, चांदी व अन्य धातु के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ सामान की खरीददारी फलदायक
धनतेरस के दिन दक्षिणावर्ती शंख, कमलगट्टे की माला, धार्मिक साहित्य, रुद्राक्ष की माला व श्री यंत्र लाना लाभकारी रहता है। जिन लोगों को काफी समय से शारीरिक परेशानी है, उन्हें इस दिन आयुर्वेदिक दवाई लाकर उसकी पूजा कर सेवन करना चाहिए। धनतेरस के दिन घर में कोई भी वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान लाते समय राहुकाल के समय को ध्यान में रखकर ही लाना चाहिए। इस दिन कोई भी वस्तु खरीदने से उसमें 13 गुना वृद्धि होती है, इसलिए धनतेरस पर उसी वस्तु को घर लाएं जो भविष्य में शुभ फलदायक हो।

अशुभ सामान की खरीददारी कष्टदायक
धनतेरस के दिन तेज धारदार चाकू व कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन तेल व कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन लोहे के बर्तन, छाता व जूते जैसे समान नहीं खरीदने चाहिए, क्योंकि इन सभी चीजों का संबंध शनि देव के साथ होता है। धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को लाने से बचना चाहिए, क्योंकि काला रंग दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है।

धनतेरस को लेकर अंबाला छावनी के बाजार में बर्तनों की खरीदारी करती महिलायें।

धनतेरस को लेकर अंबाला छावनी के बाजार में बर्तनों की खरीदारी करती महिलायें।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed