फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Divisional Commissioner reached the city Anajmandi and took stock of paddy purchase

मंडलायुक्त ने शहर अनाजमंडी में पहुंचकर धान खरीद का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner reached the city Anajmandi and took stock of paddy purchase
अंबाला शहर। अंबाला शहर अनाजमंडी का बुधवार को मंडलायुक्त रेणू एस फूलिया ने दौरा कर धान खरीद कार्यों का जायजा लिया। यहां पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता व एसडीएम अंबाला शहर दर्शन कुमार ने मंडलायुक्त को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। किसानों व आढ़तियों को जो सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है उसकी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

धान की कितनी आवक आ चुकी है और कितनी लिफ्टिंग हो चुकी है उसके बारे में भी जानकारी जुटाई। उन्होंने धान की ढेरी पर जाकर मोइश्चर मीटर के माध्यम से धान की नमी की भी जांच की। इस मौके पर डीएफएससी अपर तिवारी ने मंडलायुक्त को बताया कि धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक मंडी में 6 लाख 4 हजार क्विंटल धान की आवक आ चुकी है जिनमें से 5 लाख 81 हजार की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। यानी 89 प्रतिशत लिफ्टिंग का कार्य हो चुका है। बाकी बची धान की लिफ्टिंग का कार्य भी बेहतर तरीके से किया जा रहा है। किसानों और आढ़तियों को धान के खरीद कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडी प्रधान मक्खन लाल व राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान संजीव गर्ग ने मंडलायुक्त को बताया कि मंडी में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, डीएफएससी अपर तिवारी, डीएम हैफेड वीपी मलिक, मंडी सचिव दलेल सिंह, सुपरवाइजर राज कुमार, राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान संजीव गर्ग, मंडी एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल, पूर्व प्रधान दूनी चंद, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed