फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   District Elementary Education Officer inspected the schools

Ambala News: जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
District Elementary Education Officer inspected the schools
शहजादपुर। धनाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, राजकीय माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालयों में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान सुधीर कालड़ा ने विद्यालयों में पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान मौलिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के छात्रों से से प्रश्न पूछे और साथ ही अध्यापकों से बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता कक्षाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


स्कूल में बच्चों के लिए बनाए गए रीडिंग कार्नर,प्रिंट रिच ,बच्चों का शैक्षणिक स्तर, स्किल पासबुक,बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता वर्कबुक,बच्चों की नोटबुक व शिक्षक डायरी का अवलोकन किया। विद्यालय की ओर से बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की । जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने रीडिंग कार्नर के रख रखाव के लिए अध्यापकों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


रीडिंग कार्नर तक बच्चों की पहुंच जांचने के लिए बच्चों से प्रश्न पूछे,जिसमे बच्चों ने बताया कि सभी रीडिंग कार्नर से किताबें लेकर पढ़ते हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों को कहा कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी अन्य प्रतिभाओं को भी ध्यान में रखें। इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के साथ प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार,रजनी व एबीआरसी वरुण ने भी त्रिवेणी पौधारोपण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed