फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute over not showing the previous agenda in the meeting of Finance and Contract Committee

Ambala News: वित्त और अनुबंध समिति की बैठक में पिछला एजेंडा नहीं दिखाने पर रार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dispute over not showing the previous agenda in the meeting of Finance and Contract Committee
शहर नगर निगम में वित्त एवं अनुबंध समिति की हुई बैठक। संवाद
अंबाला सिटी। नगर निगम में बुधवार को हुई वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक हंगामेदार रही। पिछला एजेंडा न दिखाने पर डिप्टी मेयर राजेश मेहता व पार्षद राजेंद्र कौर ने बैठक को बीच में ही छोड़ दिया। डिप्टी मेयर ने अपनी मर्जी से बैठक में एजेंडा पास करने का आरोप लगाया। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि बैठक में जानबूझकर ऐसा किया गया, क्योंकि यह शहर का विकास नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को बहुमत से पास किया गया।
विज्ञापन


दरअसल, निगम में शहर के कई विकास कार्यों को लेकर वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा, डिप्टी मेयर राजेश मेहता, पार्षद हितेश जैन व पार्षद राजेंद्र कौर शामिल रहे। बैठक में आयुक्त नगर निगम सचिन गुप्ता, अतिरिक्त निगम आयुक्त दीपक सूरा व अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक में शहर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर मोहर लगनी थी, मगर डिप्टी मेयर राजेश मेहता और वार्ड-11 से पार्षद राजेंद्र कौर ने पिछली बैठक की प्रोसिडिंग दिखाने की बात कही ताकि पता चल सके कि पिछले कार्य हुए है या नहीं। मेहता का कहना था कि उन्हें पिछली प्रोसिडिंग नहीं दिखाई गई, इसलिए उन्होंने व पार्षद राजेंद्र कौर ने बैठक को बीच में ही छोड़ दिया और वह बाहर आए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अपनी मर्जी से एजेंडा पास कर लिया गया : मेहता
निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि बैठक के शुरू होने के बाद उन्होंने पिछली बैठक में पास हुए एजेंडा व प्रोसिडिंग दिखाने के लिए कहा था कि ताकि पता चल सके कि कौन से कार्य हुए हैं और कौन से नहीं, लेकिन बैठक में प्रोसिडिंग को दिखाने से मना कर दिया गया तो वह बैठक को बीच में छोड़कर आ गए। मेहता ने कहा कि बैठक में अपनी मर्जी से एजेंडा पास कर दिया गया।
------------
हम सिर्फ हस्ताक्षर करने के लिए पार्षद नहीं बने : राजेंद्र कौर
वार्ड-11 से पार्षद राजेंद्र कौर ने भी बैठक को बीच में ही छोड़ दिया। पार्षद राजेंद्र कौर ने कहा कि पिछली बैठक में जिन कार्यों को रखा गया था, उनके बारे में उन्होंने प्रोसिडिंग दिखाने के लिए कहा था, लेकिन उनको कोई रिकॉर्ड नहीं दिखाया गया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ हस्ताक्षर करने के लिए पार्षद नहीं बने हैं, उनको धरातल पर कार्य दिखाने चाहिए कि जो कार्य बैठक में पास होते हैं, वह हुए है या नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछली बैठक में अपनी क्षेत्र के कार्य को भी रखा था, लेकिन वह नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि वह शहर के विकास में अड़चन नहीं चाहते, लेकिन निगम बैठक में जो कार्य पास होते हैं, वह हुए है या नहीं, यह जानकारी निगम अधिकारियों की ओर से उनको देनी चाहिए। जो कार्य हमसें पास करवाए जाते हैं, वह उनको दिखाए भी जाने चाहिए।

-------
वर्जन
बैठक में डिप्टी मेयर की ओर से पिछली बैठक के एजेंडा को लेकर आपत्ति जताई गई थी। डिप्टी मेयर शहर के विकास के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ विपक्ष का कार्य कर रहे हैं। बैठक में ऐसा जानबूझकर किया जाता है ताकि शहर का विकास कार्य प्रभावित हो। वह शहर का विकास नहीं चाहते। बैठक में पूर्ण बहुमत से सर्वसम्मति से एजेंडा को पास किया गया है। शहर में विकास कार्यों को करवाया जाएगा कि ताकि शहर का सौंदर्यीकरण किया जा सके।
मीना ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।
--------
इन विकास कार्यों को बैठक में किया गया पास
- शहर के नसीरपुर वार्ड-18 में विकास कार्य 159.31 लाख।
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से माॅडल टाउन तक 140.81 लाख की लागत से डीआई पाइप स्ट्रॉम वाटर डाले जाएंगे।
- 11 से 20 वार्ड तक पार्कों की मरम्मत 95 लाख से की जाएगी।
- सामुदायिक केंद्र में एसी लगाए जाएंगे। जिसकी अनुमानित राशि 79.39 लाख है।
- सामुदायिक केंद्र में सोलर पैनल लगाए जाने है, जिसकी अनुमानित राशि 126.87 लाख रखी गई है।
- शहर की बडी ड्रेन की सफाई के लिए अनुमानित राशि 2 करोड़ रखी गई है।
- नगर निगम में नागरिकों को सुविधा देने वाले केंद्र की अनुमानित राशि 96 लाख पास हुई।
- छोटे नालों की सफाई, अपशिष्ट के निपटान के लिए अनुमानित राशि 75 लाख पास हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed