फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute between two groups at Dhaba, youth shot dead

Ambala News: ढाबे पर दो गुटों में विवाद, गोली मार युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two groups at Dhaba, youth shot dead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मुलाना स्थित कालपी पुल के पास संगम ढाबे पर रविवार देर रात खाना खाने पहुंचे दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि गोली लगने से दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

दरअसल, मामूली विवाद के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। तभी वरना कार सवार तीन-चार युवकों ने तैश में आकर अपनी गाड़ी में रखी पिस्टल निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। इसमें मुलाना निवासी सोनू उर्फ काका की मौत हो गई। वहीं रोहित की जांघ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मुलाना के करीब आधा दर्जन युवक खाने के लिए संगम ढाबे पर गए थे। इसी दौरान वहां एक वर्ना कार भी खड़ी थी। तभी किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। ढाबे के बाहर दूसरे लोग भी जमा हो जाते हैं। अभी लड़ाई चल रही थी, तभी अचानक वर्ना कार सवार बदमाश गाड़ी में से पिस्टल निकाल लेते हैं और कई राउंड फायर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सोनू उर्फ काका और रोहित को गोली लग जाती है। माथे पर गोली लगने से सोनू की मौत हो गई, जबकि घायल रोहित मुलाना के एमएम अस्पताल में दाखिल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि संगम ढाबे पर गुट में मारपीट के बाद गोली चलने से एक की मौत और दूसरे के घायल होने की जानकारी मिली। संवाद
कार पार्किंग से उपजी कलह के कारण चली गोली

मुलाना। नेशनल हाईवे-344 पर कालपी फ्लाईओवर के पास संगम वैष्णो ढाबे का गोलीकांड कार पार्किंग से जुड़ा है। ढाबे की पार्किंग में बदमाश पहले से ही वरना कार में बैठे थे। जैसे ही सोनू उर्फ काका और उसके दोस्तों ने अपनी अल्टो कार वरना के साथ लगाई तो इसी को लेकर बहस हो गई।

देखते ही देखते यह बहस खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। रात करीब 12 बजे मारपीट के बाद तैश से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए सोनू उर्फ काका को मौत के घाट उतारा और रोहित को भी एक गोली मारकर जख्मी कर दिया। वरना सवार एक युवक व एक सरदार वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।


बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई और न ही कार का नंबर भी नोट हुआ। लेकिन पुलिस गोलीकांड को गंभीरता से देख रही है। बताया जाता है कि हमलावर बदमाश किसी गैंग से जुड़े हो सकते हैं जो पहले से ही अपनी कार में पिस्टल लेकर चल रहे हैं। पूरी स्थिति बदमाशों के पकड़े जाने के बाद स्पष्ट होगी कि पिस्टल लाइसेंसी है या फिर अवैध।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

गोलीकांड की पूरी वारदात ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, हालांकि जिस समय माथे पर गोली से फायर किया गया वो हिस्सा सीसीटीवी की जद में नहीं था।

v
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed