फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute between the couple reached the police station, allegations of assault

Ambala News: थाने पहुंचे दंपती में विवाद, मारपीट के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dispute between the couple reached the police station, allegations of assault
गांव भूड माजरी तथा श्यामडू में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में जरूरतमंद को आयुष
अंबाला। मारपीट में समझौते के लिए थाने पहुंचा पति, पत्नी पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया। इसमें पत्नी पक्ष ने कहा कि पति ने उसके साथ थाने में समझौते के दौरान मारपीट की। पति का कहना है कि पत्नी के भाई ने थाने में पहले हाथ उठाया। ऐसे में थाने में तो पुलिस ने मामले को शांत कराया। मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार लेने पहुंचे।
विज्ञापन


चंद्रपुरी निवासी नंदनी ने बताया कि उसकी नन्यौला के विकास से शादी हुई थी। इसके बाद वह मारपीट करता था। वह दो बच्चों को लेकर एक महीने पहले घर आ गई। दो दिन पहले उसकी बहन और भाई, पति की बहन के घर गए थे। वहां पर आपस में बहस और मारपीट हो गई। इस दौरान जानकारी पाकर वह भी अपनी ननद के घर पहुंची तो उसके साथ ही मारपीट हो गई। इसमें उसे अंदरूनी चोट आईं। इस मामले की शिकायत दोनों पक्षों की तरफ से पड़ाव थाने में शिकायत दी गई।
विज्ञापन

इस शिकायत पर समझौते के लिए उन्हें थाने बुलाया गया था मगर यहां समझौते के दौरान उसके पति ने उस पर हाथ उठा दिया। हालांकि इस मामले में पति का कहना है कि पहले हाथ उसके साले ने उठाया था। इसके बाद दोनों ही पक्ष अस्पताल में उपचार कराने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






थाने में किसी भी तरह की कोई मारपीट नहीं हुई है। पति पत्नी का आपसी विवाद है, दोनों पक्षों में दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष की शिकायत थाने में आई थी तो दोनों को थाने में बुलाया गया था। जहां पर दोनों में बहस हो गई थी। अब दोनों पक्षों को वीरवार 11 बजे का समय दिया गया।

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह, थाना पडाव, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed