फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Disposal plant will improve water drainage in dozens of colonies

डिस्पोजल प्लांट से दर्जनों कॉलोनियों में बेहतर होगी पानी निकासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Disposal plant will improve water drainage in dozens of colonies
अंबाला। छावनी के हाउसिंग बोर्ड, गोबिंद नगर, राम नगर सहित कई कॉलोनियों में पानी निकासी पहले से बेहतर होगी। इसके लिए 2.90 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल प्लांट लगाया गया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, ट्रिब्यून कॉलोनी, गोबिंद नगर, दुर्गा कॉलोनी, कस्तूरबा कालोनी, राम किशन कॉलोनी व अन्य कॉलोनियां के निवासियों ने गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचकर उनका धन्यवाद किया। लोगों ने बताया कि ज्यादा बारिश होने पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, मगर इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल प्लांट लगाने से पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने कॉलोनियों के पौने दो सौ एकड़ क्षेत्र में सर्वे किया था। सर्वे के बाद ही रामबाग रोड पर प्लांट लगाने का कार्य शुरू किया गया था। प्लांट में दो लाख लीटर पानी की क्षमता वाला टैंक लगाया जा रहा है। बरसाती पानी सीधा इस टैंक में आकर इकट्ठा होगा। इसके बाद पंप के माध्यम से पानी को निकालकर महेशनगर ड्रेन में डाला जाएगा। कॉलोनियों से टैंक तक स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन कई क्षेत्र में डाली जा चुकी है। शेष में डालने का कार्य जल्दी पूरा होगा। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अनिल चौहान ने बताया कि प्लांट को इस वर्ष के अंत तक चालू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा वार्ड नंबर 24 के प्रधान रविंद्र बग्गा सहित, राज कुमार अरोड़ा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, प्रवेश टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छावनी में बेहतर होगी पानी की निकासी
गुड़गुड़िया और महेशनगर ड्रेन को पक्का किया जा रहा है। इसी तरह सदर क्षेत्र में सेंट्रल नाले को अंडरग्राउंड करने का कार्य चल रहा है। छावनी सदर क्षेत्र में 144 नाले-नालियों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। इससे भविष्य में बेहतर पानी निकासी होगी, मक्खी-मच्छरों व गंदगी से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed