फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirty water becomes a problem, risk of diseases

Ambala News: गंदा पानी बना समस्पया, बीमारियों का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Dirty water becomes a problem, risk of diseases
मुलाना गोकलगढ़ गांव में गंदा पानी दिखाते हुए ग्रामीण। संवाद
मुलाना। गोकलगढ़ की फिरनी पर पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। इससे ग्रामीणों को वहां से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय तो हालात बदतर हो जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार शिकायतें करने के बावजूद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण पिंकू शर्मा, अमित शर्मा, राजकुमार नंबरदार, काला, साहिल शर्मा, राज धीमान, आशु शर्मा, फकीर चंद और कुलदीप शर्मा ने बताया कि पिछले करीब दो वर्ष से गांव की फिरनी पर गांव की पानी निकासी की पानी एकत्रित रहता है। आगे उस पानी की निकासी नहीं है। जिससे फिरनी पर ही करीब 100 मीटर एरिया में गंदा पानी एकत्रित है। जोकि ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पास ही जाहरवीर गोगामाड़ी भी है। जहां जाने के लिए श्रद्धालुओं को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे उनकी श्रद्धा को ठेस पहुंच रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 2019 में फिरनी के पास लगते ही एक गली का निर्माण किया गया था। नाली का निर्माण नहीं होने के कारण उस गली के सभी घरों का पानी भी फिरनी पर ही आता है।
विज्ञापन

वर्जन
समस्या संज्ञान में है, वहां पर बना नाला सही नहीं है। पंचायत द्वारा सरकार को अप्रैल 2024 को ही रेज्यूलेशन डालकर सीवरेज डालने की मांग की जा चुकी है। फिरनी पर पानी निकासी बाधित की समस्या को प्राथमिकता के तौर पर दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विकास शर्मा, सरपंच गोकलगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed