फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirt spreading at Cantt bus stand

Ambala News: कैंट बस अड्डे पर फैल रही गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dirt spreading at Cantt bus stand
अंबाला। कैंट बस अड्डे पर गंदगी फैल रही है। बस अड्डे पर ही लालकुर्ती के होटल संचालक गंदगी फेंक रहे हैं। बस अड्डे पर तैनात कर्मचारियों के आग्रह पर भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन

होटल से निकले कचरे को लालकुर्ती की दीवार से बस अड्डा परिसर में फेंका जा रहा है जोकि छावनी बस अड्डे की स्वच्छता पर ग्रहण लगा रहे हैं। हालांकि इस समस्या से निपटान के लिए बस अड्डा प्रबंधकों की तरफ से चेतावनी भी जारी की गई थी। लेकिन इस चेतावनी को दरकिनार करते हुए होटल में कार्यरत कर्मचारी अपनी कार्यशैली से बस अड्डे को डंपिंग जोन बनाने पर तुले हुए हैं।
विज्ञापन

अब होगा मामला दर्ज
बस अड्डे को गंदगी मुक्त करने के लिए प्रबंधकों द्वारा अब सख्ती करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में बाकायदा महाप्रबंधक को भी जानकारी दे दी गई है। इस संबंध में जब जल्द ही बस अड्डा प्रबंधक पुलिस की मदद लेंगे और बस अड्डा परिसर में गंदगी फेंकने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे ताकि दूसरों को भी इससे सीख मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी परिसर में गंदगी के ढेर
छावनी बस अड्डे को साफ-सुथरा रखने के लिए पूर्व में भी कई योजनाएं बनाई गईं जोकि धरातल पर नहीं उतर पाई्ं। इसका सबसे बड़ा कारण बस अड्डे के बाहर फुटपाथ पर लगी रेहड़ियां हैं जोकि अपनी गंदगी को बस अड्डे के के बाहर मुख्यद्वार के साथ फेंक देते हैं। इसमें सब्जी मंडी के दुकानदारों की भी गलती है जो अपने फायदे के लिए गंदगी के ढेर बस अड्डे के बाहर लगा देते हैं। बावजूद इसके नगर परिषद आजतक ऐसे लोगों के खिलाफ कोई सख्त कार्यवाही नहीं कर पाया, हालांकि दिखावे के नाम पर नगर परिषद की टीम कभी-कभार फुटपाथ पर लगी रेहड़ियों का सामान जरूर जब्त कर लेती है।
फोटो: 48

गंदगी से बस स्टैंड की सुंदरता पर लग रहा ग्रहण

राजकुमार ने बताया कि अंबाला छावनी का बस अड्डा मुख्य बस अड्डा है। इस बस अड्डे के बाहर सुबह से लेकर रात तक गंदगी का ढेर लगा रहता है। यह गंदगी का ढेर बस स्टैंड की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहा है।

--------------------

फोटो: 49

रास्ता बंद होने के बाद दीवार की ऊपर से गिरा रहे कूडा़

रामकरण ने बताया कि पहले लाल कुर्ती की तरफ से लोग बस अड्डे में दाखिल होते थे और कूडा गिराते थे लेकिन इस रास्ते के बंद होने के बाद भी लोग दीवार के ऊपर से कूडा गिरा रहे हैं।

-------------------

फोटो: 50

रात के समय होटल कर्मी व रेहड़ी संचालक गिरा रहे कूडा

सोनू ने बताया कि रात के समय आसपास के होटल कर्मचारी व रेहड़ी संचालक बस अड्डे के सामने कूडा फेंकते हैं। जिसके कारण यहां पर कूड़े का डंपिंग जोन बन गया है। नगर परिषद कर्मचारी समय पर सफाई नहीं करते।


---------------------

वर्जन

छावनी बस स्टैंड परिसर में लोग लाल कुर्ती बाजार की तरफ से अभी भी कूड़ा फेंक रहे हैं। लोगों को कई बार मना कर चुके हैं। लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं। अब लाल ऐसे लोगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक,अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed