{"_id":"67f82442af0ce1c0230d597c","slug":"dirt-spread-everywhere-in-the-subdivision-office-premises-ambala-news-c-36-1-sknl1003-140636-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उपमंडल कार्यालय परिसर में जगह-जगह पसरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उपमंडल कार्यालय परिसर में जगह-जगह पसरी गंदगी
विज्ञापन
अंबाला। एक और जहां उपमंडल भवन में रोजाना सफाई होती है। वहीं दूसरी और कार्यालय में जगह जगह गंदगी पसरी हुई है। कहीं गंदगी से डस्टबिन भरा पड़ा है और गंदगी बाहर फर्श पर गिरी हुई है। तो कहीं बेसमेंट में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। कुछ दिन तो सफाई व्यवस्था ठीक रहती है लेकिन उसके बाद फिर से गंदगी पसरी रहती है। उपमंडल भवन में कई विभाग हैं। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी से लेकर कर्मचारी बैठते हैं और लोगों के काम को निपटाते हैं।
इस उपमंडल भवन में रोजाना लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसके साथ ही पिछले डेढ़ साल से आधार सेंटर और तहसील में स्टील की टूटी हुई कुर्सियां रखी हैं। जिन्हें आज तक बदला ही नहीं गया है। लोग इन टूटी हुई स्टील की कुर्सियों पर बैठने को मजबूर हैं।
फोटो: 17
टूटी हुई कुर्सियों पर बैठने को मजबूर लोग
विद्या नगर निवासी राधा ने बताया कि उन्हाेंने अपने बेटे का आधार कार्ड अपडेट करवाना था। इसलिए वह उपमंडल भवन स्थित आधार सेंटर आई थी। लेकिन यहां पर बैठने के लिए कुर्सियां नहीं है। कुछ लोग खडे़ थे तो कुछ लोग टूटी हुई कुर्सियों पर बैठे थे।
विज्ञापन
फोटो: 18
बाथरूम के बाहर पसरी गंदगी
मिलाप नगर निवासी सुनीता ने बताया कि वह अपना और अपने पति के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर डलवाने आई थी। लेकिन सेंटर के बाहर जहां पर वह बैठे हुए हैं। यहां पर गंदगी पसरी हुई है और सफाई के बुरे हालात हैं।
फोटो: 19
बेसमेंट में गंदगी के ढेर
दलीगपढ़ निवासी कर्मबीर ने बताया तहसील के पास और वोटर कार्ड कार्यालय के पास बेसमेंट में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यह गंदगी पिछले कई दिन से पड़ी है। जिसे आज तक उठाया नहीं गया।
वर्जन
उपमंडल के भवन में रोजाना सफाई की जाती है। अगर कहीं पर गंदगी पड़ी है तो इसे चैक करवाया जाएगा और सफाई करवा दी जाएगी।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।