फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirt in the market, people started locking the market committee office, cleaning was done in two hours

Ambala News: मंडी में गंदगी, मार्केट कमेटी ऑफिस में ताला जड़ने लगे लोग, दो घंटे में हुई सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Dirt in the market, people started locking the market committee office, cleaning was done in two hours
अंबाला कैंट की मुख्य सब्जी मंडी में पसरी गंदगी
अंबाला। छावनी बस स्टैंड के साथ सब्जी मंडी में पसरी गंदगी के लिए लालकुर्ती के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से सफाई को लेकर गुहार लगा रहे लोगों ने एकजुट होकर रोष जताया। जैसे ही गुस्साए लोगों ने मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ने के लिए चेताया तो मार्केट सचिव हरकत में आ गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर लोगों को महज दो घंटे के भीतर सफाई का आश्वासन दिया। लोगों के जाते ही दो घंटे के भीतर मंडी में सफाई भी करवाई। लोगों ने चेताया कि मंडी में समय-समय पर सफाई होनी चाहिए, जिससे कि लोगों को विरोध न करना पड़े। एकजुट हुए लोगों के साथ पूर्व पार्षद नवीन यादव ने रोष जताया था। स्थानीय लोग पूर्व पार्षद नवीन यादव, संजीव कुमार, सोनू, हरीश कुमार, कन्हैया लाल, लाल चंद, अनूप कुमार आदि ने बताया था कि मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जगह-जगह सब्जियों के ढेर लगे रहते हैं। ऐसे में पूरे इलाके में बदबू का आलम रहता है। कई बार इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को भी बोला जा चुका है। बावजूद सुनवाई की जगह अनदेखा कर दिया जाता है।
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले की शिकायत सामने आई थी और इसके बाद समस्या का समाधान करवा दिया गया है।
नीरज, सचिव मार्केट कमेटी, अंबाला छावनी।

अंबाला कैंट की मुख्य सब्जी मंडी में पसरी गंदगी

अंबाला कैंट की मुख्य सब्जी मंडी में पसरी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed