{"_id":"5f6906528ebc3ee2bb012fbf","slug":"digital-india-ambala-news-knl449892138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईफाई से लैस हुईं 338 पंचायत, प्रत्येक गांव में निशुल्क मिलेंगे 5 कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईफाई से लैस हुईं 338 पंचायत, प्रत्येक गांव में निशुल्क मिलेंगे 5 कनेक्शन
विज्ञापन
हर घर फाइबर योजना का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनते हुए रजपुरा सीएचसी के सं?
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। जिले की 338 पंचायतें अब पूरी तरह से वाईफाई हो गई हैं। अलबत्ता अब जिले की मात्र 68 ग्राम पंचायतें ही ऐसी रहे गए हैं जो दूरसंचार क्रांति से दूर हैं। शेष सभी पंचायतें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान का हिस्सा बन चुकी हैं। डिजिटल क्रांति से सभी पंचायतों को जोड़ने के लिए करीब 5 साल पहले अभियान चलाया गया था जोकि अब तक करीब 85 प्रतिशत गांव में पहुंच चुका है। अलबत्ता अब ग्रामीणों को अपने किसी भी तरह के फार्म भरने या सरकारी सुविधाओं का लाभ लेन के लिए उन्हें गांव से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गांव के भीतर ही यह तमाम सुविधाएं वीएलई के माध्यम से उन्हें उपलब्ध करवाई जाएंगी। बता दें कि सोमवार को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर तक फाइबर सेवा का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान किया।
पांच सरकारी संस्थानों में मिलेंगी निशुल्क कनेक्शन
वाईफाई चौपाल कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव में 5 सरकारी संस्थानों पर निशुल्क इंटरनेट कनेक्शन इस योजना के तहत दिए जाएंगे। जैसे ग्राम पंचायत, सरकारी स्कूल या गांव में कोई भी सरकारी भवन इनमें योजना के तहत अनलिमिटेड इंटरनेट सेवा दी जाएगी ताकि ग्रामीण यहां निशुल्क अपना काम कर सकें। बता दें कि भारत नेट आप्टिकल फाइबर के तहत उपभोक्ताओं को करीब 10 एमबीपीएस स्पीड आती है। यानी क्लिक करते ही साइट ओपन हो जाएगी।
10, 25 और 100 रुपये प्रति माह खर्च कर घर बैठे मिलेगी सेवा
उधर दूसरी तरफ वाईफाई चौपाल स्कीम के तहत यदि ग्रामीण घर पर ही इंटरनेट सेवा का लाभ लेना चाहता है तो उसे बेहद सस्ते दाम पर तेज इंटरनेट की सेवा मिलेगी। मात्र 10 रुपये में 15 दिनों के लिए 500 एमबी डाटा प्लान, 25 रुपये में 2 जीबी और 100 रुपये में 12 जीबी इंटरनेट डाटा प्रति माह का प्लान ग्रामीणों के लिए सरकार ने उपलब्ध करवाया है। इसके अलावा अनलिमिटिड इंटरनेट के प्लान भी मौजूद हैं ताकि हर घर इसे आसानी से ले सके।
विज्ञापन
कैसे ले सकते हैं वाईफाई सेवा का लाभ
वाईफाई सेवा लेने के लिए आपको आपने गांव के वीएलई के पास जाना होगा। वीएलई कामन सर्विस सेंटर में उपलब्ध होता है। वहां अपनी आईडी दिखाकर रजिस्ट्रेशन करवाएं और रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस आईडी और पासवर्ड के जरिए आप अपने मोबाइल फोन व लैपटॉप पर तेज स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ सकेंगे।
हमने 338 ग्राम पंचायतों को पूरी तरह से वाईफाई कर दिया है। गांव में 5 सरकारी संस्थानों पर निशुल्क इंटरनेट की सेवा देने का योजना के तहत प्रावधान है। हर घर फाइबर योजना के तहत बेहद सस्ते प्लान ग्रामीणों के लिए उपलब्ध हैं। हर घर को डिजिटल बनाने के लिए यह अच्छी पहल है।
-विवेक शर्मा, डीएम अंबाला।

मोहड़ा गांव में टूटी हुई आप्टिकल फाइबर को जोड़ते हुए चैंपियन वीएलई।- फोटो : Ambala