फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jashandeep won 3 silver medals in Operation Maidan

Ambala News: जशनदीप ने ऑपरेशन मैदान में जीते 3 रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Jashandeep won 3 silver medals in Operation Maidan
जशनदीप को सम्मानित करते हुए पदा​धिकारी। स्कूल - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के प्रतिभावान अंडर-17 एथलीट जशनदीप सिंह ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्होंने 23 अगस्त को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित ऑपरेशन मैदान अंबाला पुलिस पब्लिक एथलीट्स मीट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।

अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए जशनदीप ने बेहतरीन रफ्तार और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर रेस में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल के खाते में तीन रजत पदक जोड़े। यह खेल आयोजन अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच फिटनेस, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना था। जशनदीप की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक समिति ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed