{"_id":"6712f91ff6c6f654f305bb97","slug":"diamond-studded-jewellery-is-touching-hearts-temple-style-jewellery-is-also-in-trend-ambala-news-c-36-1-amb1002-131330-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हीरा जड़ित ज्वेलरी छू रही दिल को, टेंपल स्टाइल ज्वेलरी भी ट्रेंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हीरा जड़ित ज्वेलरी छू रही दिल को, टेंपल स्टाइल ज्वेलरी भी ट्रेंड में
विज्ञापन
अंबाला शहर में ज्वेलरी शोरूम पर आभूषण देखते ग्राहक। संवाद
अंबाला। त्योहार पर एक तरफ सोने के दामों ने आसमान छूना शुरू कर दिया है तो दूसरी तरफ लोगों का रुझान इस बार अपने घर कोई न कोई आभूषण ले जाने पर दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि सोने के भाव अधिक होने पर भी सर्राफा बाजार में भीड़ अच्छी दिखाई दे रही है।
करवा चौथ के पर्व पर हर कोई अपनी पत्नी को एक अच्छे गिफ्ट के रूप में आभूषण देना चाहता। ऐसे लोगों के लिए इस बार पारंपरिक ज्वेलरी से अलग हटकर नए-नए डिजाइन आए हैं। अंबाला में सोने का होल सेल का काम होता है इस कारण यहां से हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश तक के ग्राहक खरीददारी करने आ रहे हैं।
इस बार युवाओं को सबसे अधिक हीरा जड़ित ज्वेलरी पसंद आ रही है तो कई महिलाएं साउथ की टेंपल स्टाइल व राजवाड़ी ज्वेलरी को पसंद कर रही हैं। वहीं पति को भी आभूषण के रूप में कुछ गिफ्ट देने के लिए महिलाएं सर्राफा बाजार में खरीददारी करती देखी जा रही हैं। अलग-अलग प्रकार के लाेगों के लिए उनकी इच्छा अनुसार आभूषणों की वरायटी रखी गई है।
विज्ञापन
दिखने में बड़ी मगर वजन में हल्की
बाजार में हल्के वजन के आभूषण लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इन आभूषण के डिजायन राजकोट, कटक, कोल्हापुर, कुंदन आदि स्थानों से अ रहे हैं। जो दिखने में तो काफी बड़े लगते हैं तो वजन में हल्के होते हैं। बाजार में सोने के भाव लगभग 79 हजार 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इस कारण से लोग हल्के वजन के आभूषण पसंद कर रहे हैं।
-सुधीर बिंदलस, सराफा व्यापारी
साउथ की टेंपल स्टाइल ज्वेलरी की मांग
त्योहारों पर सभी वर्गों में सोने की खरीद को लेकर क्रेज देखने को मिलता है। जैसे अभी करवाचौथ आने वाला है तो महिलाएं और पुरुष दोनों ही आभूषण एक दूसरे के लिए लेते हैं। सोने का रेट काफी ज्यादा है फिर भी लोग अच्छी खरीदारी कर रहे हैं। आजकल ट्रेंड में मध्यमवर्ग के लोगों को टेंपल ज्वेलरी अधिक पसंद आ रही है। इस ज्वेलरी पर दक्षिण भारत के कारीगरी डिजाइन बनाते हैं। यह तीन तोले से शुरू होकर 15 तोले तक की होती है। यह वजनी नहीं होती इनकी फैलावट अच्छी होती है। इसके साथ ही युवाओं को डायमंड के आभूषण भी काफी पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही चांदी में एंटीक मूर्तियां, बर्तन आदि गिफ्ट के रूप में लोग ले रहे हैं।
-नरेश अग्रवाल, प्रधान, सर्राफा एसोसिएशन अंबाला शहर
टर्की के आभूषण भी चलन में
ग्राहकों की मांग है कि हलके वजन के आभूषण मिले। इसके कारण इस बार 150 ग्राम के आभूषण को 90 से 95 ग्राम तक भी लेकर आए हैं। इसी प्रकार जो सेट 90 ग्राम का बनता था उसे 60 ग्राम तक लेकर आए हैं। टर्की की लाइट ज्वेलरी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी फिनिशिंग लोगों को काफी पसंद आती है। इसमें कड़े, सेट, टॉप्स भी आ रहे हैं। वहीं वेडिंग ज्वेलरी की बात करें तो राजवाड़ी ज्वेलरी भी लोगों को काफी भा रही है। महिलाओं को गिफ्ट देने के लिए पांच ग्राम का पैंडल सेट, टॉप्स और अंगूठी काफी प्रचलन में हैं।
-विपिन अग्रवाल, सर्राफा व्यापारी