फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees will visit major religious places of the country for Rs 9450

9450 रुपये में श्रद्धालु करेंगे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees will visit major religious places of the country for Rs 9450
आईआरसीटीसी ने बेहद कम बजट में श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने की योजना तैयार की है। सिर्फ 9450 रुपये में श्रद्धालु देश के विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। आईआरसीटीसी ने भारत दर्शन ट्रेन के तहत पुरी गंगासागर यात्रा कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन

यह टूर पैकेज 9 रात और 10 दिन का होगा। ट्रेन में सफर के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। इसके लिए आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से भी टिकट बुकिंग करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

बैद्यनाथ
बैद्यनाथ ट्रेन सबसे पहले बैद्यनाथ तीर्थस्थल पर जाएगी। बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर भक्तों की मनोकामना को पूरी करने के लिए जाना जाता है। इसे कामना लिंग भी कहते हैं। ये भारत के झारखंड राज्य के संथाल में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गया
भारत के धार्मिक स्थलों में गया मंदिर का भी विशेष महत्व है। ये बिहार राज्य के गया जिले में स्थित है। इसका हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों में गहरा ऐतिहासिक महत्व है। यहां पितरों की शांति के लिए पिंड दान भी किया जाता है।
पुरी
ये भारत के ओडिशा राज्य में स्थित एक शहर है, जो श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए काफी मशहूर है। जगन्नाथ चार धामों में से महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, जो पूरी दुनिया में एक विशेष महत्व रखता है।
कोणार्क
ओडिशा का सूर्य मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए दुनियाभर के लोग यहां आते हैं। सुबह और शाम सूर्य को देखना काफी भाग्यशाली माना जाता है।
गंगासागर
पश्चिम बंगाल में कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले में बंगाल की खाड़ी में स्थित गंगासागर के बारे में एक बहुत पुरानी कहावत है कि सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार। गंगासागर वो जगह है जहां गंगा नदी सागर से मिलती है। यहां एक बड़ा मंदिर है जो कपिल मुनि के नाम से जाना जाता है।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
भारत दर्शन ट्रेन 21 दिसंबर को सुबह 6 बजे फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 30 दिसंबर को वापस आएगी। ट्रेन का ठहराव मोगा, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, आगरा फोर्ट, इटावा, कानपुर, लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर सिटी और वाराणसी रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में होगा।
यह मिलेगी सुविधा
ट्रेन में सुरक्षा के अलावा होटल व धर्मशाला में रात्रि विश्राम की सुविधा मिलेगी। वहीं ट्रेन और विश्राम स्थल पर तीनों समय शुद्ध शाकाहारी भोजन भी मिलेगा। ट्रेन में ही कंबल व अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी होंगी। यात्रियों का ध्यान रखने के लिए प्रत्येक कोच में दो कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी, जो सभी प्रकार की सुख सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।

श्रद्धालुओं और यात्रियों की मांग पर चौथी भारत दर्शन ट्रेन का संचालन 21 दिसंबर को किया जाएगा। ट्रेन फिरोजपुर से रवाना होकर बीच रास्ते के लगभग 17 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के ट्रेन में सवार हो सकें। सुरक्षा व अन्य सुविधाओं को लेकर भी कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
-एमपीएस राघव, क्षेत्रिय प्रबंधक, आईआरसीटीसी चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed