फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees were moved after listening to the description of Sudama's character.

Ambala News: सुदामा चरित्र का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Devotees were moved after listening to the description of Sudama's character.
अंबाला छावनी के कीर्ति नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करते स्वामी महाराज। प्रव - फोटो : Archive
एकता विहार स्थित कीर्ति नगर के शिव कुटीर मंदिर धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एकता विहार स्थित कीर्ति नगर के शिव कुटीर मंदिर धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन भक्तों की भीड़ जुटी। कथा व्यास डॉ. स्वामी शिव चैतन्य महाराज ने सुदामा चरित्र, कृष्ण की 16,108 शादियों के प्रसंग और राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। स्वामी ने कहा कि सुदामा अभावों में भी भगवान के नाम का धन रखते थे इसलिए वे गरीब होकर भी दरिद्र नहीं थे।

वहीं, ऋषिकेश के आचार्य रोहित तिवारी और हरि चैतन्य महाराज ने कृष्ण-सुदामा की मित्रता को समाज के लिए समानता का सबसे बड़ा उदाहरण बताया। ऋषिकेश से आए महामंडलेश्वर स्वामी सुखदेव देवानंद ने भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरुओं की महिमा का बखान किया। शिवा एंड पार्टी के भजनों पर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य वंत राम धीमान, विनोद अग्रवाल और अजय जिंदल मौजूद रहे। पं. सतीश शांडिल्य ने बताया कि बुधवार को सुबह 7 बजे हवन और दोपहर 1:30 बजे से भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed